रातों रात बदल गई इस भारतीय की किस्मत, UAE लॉटरी में जीता 240 करोड़ का जैकपॉट
UAE Lottery Winner: संयुक्त अरब अमीरात में अचानक एक भारतीय की किस्मत चमक गई है। इस भारतीय शख्स का नाम अनिल कुमार बोला है। चलिए जानते हैं कि अनिल कुमार के साथ हुआ क्या है।
UAE Lottery Jackpot Winner Anil Kunar: कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ एक भारतीय शख्स के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हुआ है। इस भारतीय का नाम अनिल कुमार है जो एक झटके में अरबपति बन गया है। दरअसल, अबूधाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोला ने यूएई लॉटरी में DH100 मिलियन (240 करोड़ रुपये से ज्यादा) का जैकपॉट जीता है। इतना बड़ा जैकपॉट जीतने के बाद अनिल और उनका परिवार बेहद खुश है।
अनिल कुमार ने क्या कहा?
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल ने 18 अक्टूबर को आयोजित 23वें लकी डे ड्रॉ #251018 में यह शानदार इनाम जीता है। लॉटरी जीतने के बाद अनिल अब अरबपति बन गए हैं। जैकपॉट जीतने के बाद जब अनिल से पूछा गया कि वो इतनी बड़ी रकम कैसे खर्च करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो इसे सही जगह इन्वेस्ट करेंगे जिससे सही तरीके से रकम को मैनेज किया जा सके। अिल ने कहा कि जैकपॉट जीतने के बाद उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके पास पैसा है। उन्होंने कहा कि अब वो कुछ बड़ा करना चाहते हैं।
सपनों को पूरा करना चाहते हैं अनिल
अनिल कुमार का कहना है कि वो एक सुपरकार खरीदना चाहते हैं, साथ ही इसका जश्न किसी शानदार रिसॉर्ट या 7 स्टार होटल में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को यूएई ले जाना चाहता हूं और उनके साथ रहकर पूरी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं। अनिल ने कहा कि वो अपने माता-पिता के हर सपने पूरा करना चाहते हैं।
अब तक 200 से ज्यादा लोग बने हैं विजेता
अनिल कुमार ने DH100 मिलियन का जैकपॉट जीतने को लेकर कहा कि वो उस रात अकेले भाग्यशाली नहीं थे। इसी ड्रॉ में 10 प्रतिभागियों ने भी 100000 दिरहम (24 लाख रुपये) जीते हैं। लॉन्चिंग से अब तक यूएई लॉटरी के 200 से ज्यादा विजेता रहे हैं और 1 लाख से ज्यादा को कुल 147 मिलियन दिरहम (324 करोड़ से ज्यादा) के पुरस्कार वितरित किए गए हैं। यूएई लॉटरी के कमर्शियल गेमिंग निदेशक स्कॉट बर्टन ने अनिल कुमार को बधाई दी है। बर्टन के मुताबिक, यह बड़ा ईनाम ना केवल अनिल की जिंदगी बदल देगा बल्कि लॉटरी के गेम में भी यह मील का पत्थर साबिक होगा।
जानें क्या है सबसे जरूरी बात?
बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात में लॉटरी जीत पर कोई टैक्स नहीं लगता इसलिए विजेता को पूरी रकम मिलती है। हालांकि, भारत में लॉटरी पुरस्कारों पर 30 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है। इसके बाद कर राशि पर 15 फीसदी अधिभार (₹1करोड़ से अधिक की जीत पर) और कुल राशि पर 4 फीसदी स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर लगता है. इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति भारत में 240 करोड़ रुपये जीतता है तो उसे कुल 86 करोड़ रुपये से अधिक कर चुकाना होगा और कटौती के बाद लगभग 154 करोड़ रुपये घर ले जाना होगा।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फेल हुई शांति वार्ता, इस्तांबुल में बेनतीजा खत्म हुई बैठक
टूट गया सीजफायर, हमास पर भड़के इजरायल ने गाजा में बरसाए बम; 26 लोगों की मौत
