1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीजफायर से ठीक पहले काबुल पर हुए थे ड्रोन अटैक, तालिबान सरकार ने खोली पाकिस्तान की पोल

सीजफायर से ठीक पहले काबुल पर हुए थे ड्रोन अटैक, तालिबान सरकार ने खोली पाकिस्तान की पोल

सीजफायर से ठीक पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर ड्रोन अटैक किया था। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के इस हमले पर अब प्रतिक्रिया दी है।

Pakistan Kabul Drone Strike- India TV Hindi
Image Source : AP Pakistan Kabul Drone Strike

Pakistan Taliban Clash​: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान ने बुधवार को राजधानी काबुल पर 2 ड्रोन हमले किए थे। यह हमला दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा से ठीक पहले हुआ था। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में दोनों देशों में दर्जनों लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल, दोनों देश 48 घंटे के सीजफायर पर सहमत हुए हैं।

सीजफायर का क्या होगा?

काबुल की ओर से लगाए गए नए आरोपों पर इस्लामाबाद से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच यह भी साफ नहीं हो पाया है कि सीजफायर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को संघर्ष विराम का स्वागत किया था और दोनों पक्षों से शत्रुता को स्थायी रूप से समाप्त करने का आग्रह किया था।'

पाकिस्तानी अधिकारियों ने क्या कहा था?

पाकिस्तानी अधिकारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर पहले एसोसिएटेड प्रेस को बताया था कि पाकिस्तानी बलों ने बुधवार को आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने भी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि शहर में बुधवार दोपहर को हमले हुए थे। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने एक नागरिक घर और एक बाजार को निशाना बनाया। जादरान ने हताहतों की संख्या नहीं बताई, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले कहा था कि 5 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।

Image Source : apPakistan Kabul Drone Strike

लड़ाई की खबर नहीं

एक गैर-सरकारी संगठन ने कहा कि लोगों को छर्रे लगे हैं, गंभीर चोटें आई हैं और वो जल गए हैं। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शुरू में कहा था कि एक तेल टैंकर में विस्फोट हुआ था। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से बुधवार को सीजफायर क्षेत्रीय शक्तियों की अपील के बाद संभव हो सका था। फिलहाल, लड़ाई की कोई खबर नहीं है। गुरुवार को प्रमुख सीमा चौकियां बंद रहीं। 

क्यों शुरू हुई झड़प?

पाकिस्तान और तालिबान के बीच झड़प तब शुरू हुई थी जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले ऐसे समय में किए थे जब तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर थे। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कई इलाकों में हमले किए थे।

यह भी पढ़ें:

Gen-Z प्रदर्शन की आग में झुलसा पेरू, एक शख्स की मौत; घायल हुए 100 लोग

तालिबान ने कर लिया पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा, कई सैनिक भी मार गिराए, सामने आया Video

Latest World News