1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने कर लिया पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा, कई सैनिक भी मार गिराए, सामने आया Video

तालिबान ने कर लिया पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा, कई सैनिक भी मार गिराए, सामने आया Video

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 16, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 11:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

taliban pakistani tank- India TV Hindi
तालिबान ने पाकिस्तानी टैंक पर कब्जा किया। Image Source : X (@OSINTUPDATES)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते दिनों सीमा पर भीषण झड़प देखने को मिली थी। इन झड़पों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। अफगान तालिबान ने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और उनके हथियारों को भी जब्त कर लिया है। एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है जब तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी टैंक को ले जाते हुए देखे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि तालिबान के लड़ाकों ने बुधवार को सीमा टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना के टैंकों पर कब्जा कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच 48 घंटे के अस्थायी सीजफायर पर सहमति बनी है। हालांकि, सीजफायर से पहले ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए जिसमें अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी स्पिन बोल्डक प्रांत की सड़कों पर टैंकों को दौड़ते हुए दिखाया गया। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि तालिबान के लड़ाकों ने बुधवार को सीमा टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना के टैंकों पर कब्जा कर लिया था।

तालिबान ने क्या कहा?

तालिबान के प्रवक्ता ने भी इस बात को कंफर्म किया है कि पाकिस्तानी हथियार और टैंक को जब्त किया गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा- "अफगान बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया, जिसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पाकिस्तानी हथियार और टैंक जब्त किए गए और पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान ने क्या कहा?

दूसरी ओ पाकिस्तान ने तालिबान के दावे का खंडन करते हुए कहा है कि वीडियो में देखे गए टैंकों का मॉडल उसकी इन्वेंटरी का हिस्सा नहीं था। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा- "वे वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी टैंक पर कब्जा कर लिया है; हमारी इन्वेंटरी में वे टैंक नहीं हैं। उन्होंने शायद इसे किसी कबाड़ी से खरीदा है।"

ये भी पढ़ें- सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह

AIMIM उम्मीदवार की नामांकन सभा में बिरयानी की जमकर हुई लूट, धक्का-मुक्की और हाथापाई का VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश