1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस के बाद कालमेगी तूफान ने वियतनाम में मचाई तबाही, VIDEO में देखें तूफान का विकराल रूप

फिलीपींस के बाद कालमेगी तूफान ने वियतनाम में मचाई तबाही, VIDEO में देखें तूफान का विकराल रूप

फिलीपींस में कोहराम मचाने के बाद कालमेगी तूफान ने वियातनाम में भी भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी। कालमेगी तूफान का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आप इसकी ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं।

Vietnam Typhoon Kalmaegi:- India TV Hindi
Image Source : AP Vietnam Typhoon Kalmaegi:

Vietnam Typhoon Kalmaegi: फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद, तूफान कालमेगी वियतनाम में तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश लेकर आया है। जिया लाई और पड़ोसी डाक लाक प्रांतों में कई घर ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लापता हैं। कालमेगी वियतनाम में अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है, जहां 149 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। वियतनाम पहले ही बाढ़ से जूझ रहा है लेकिन मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है।

पर्यावरण मंत्रालय ने क्या बताया?

वियतनाम के अधिकारियों ने कहा कि वो नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इस बीच पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि 57 घर ढह गए हैं, लगभग 2,600 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं या उनकी छतें उड़ गई हैं। अकेले जिया लाई में 2,400 से घरों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी मीडिया के अनुसार, 5 लोग मारे गए हैं जिनमें 3 डाक लाक और 2 जिया लाई प्रांतों से हैं। क्वांग न्गाई में 2 अन्य लापता हैं।

देखें तूफान का वीडियो

वियतनाम में आए कालमेगी तूफान का वीडियो भी सामने आया है। वीड़ियो में तूफान से हुए भारी नुकसान को दिखाया गया है। एक वीडियो में तेज हवाओं के कारण एक व्यक्ति को अपना स्कूटर छोड़कर एक दीवार के पास शरण लेते हुए दिखाया गया है क्योंकि हवा के तेज झोंके में वो टिक नहीं पा रहा था। वियतनाम के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने, बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने और इमारतें ढहने की भी खबर है। वीडियो में तेज हवाओं के कारण खिड़कियों के शीशे टूटते और घरों की छतें उड़ती हुई नजर आ रही हैं।

फिलीपींस में तूफान का कहर

कालमेगी तूफान ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिलीपींस में दस्तक दी थी, जहां इसने 188 लोगों की जान ले ली और 135 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। फिलीपींस में कालमेगी तूफान के कारण लगभग 4,50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि गर्म होती जलवायु दक्षिण पूर्व एशिया में तूफानों और बारिश को तेज कर रही है, जिससे विनाशकारी तूफान आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

चीन ने समंदर में उतारा अपना ब्रह्मास्त्र, बेहद उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर को बेड़े में किया शामिल

अमेरिका में महिला से हैवानियत, दोस्तों ने बनाया बंधक, अर्धनग्न कर जानवरों की तरह खंभे से बांधा; खूब पीटा

Latest World News