1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में महिला से हैवानियत, दोस्तों ने बनाया बंधक, अर्धनग्न कर जानवरों की तरह खंभे से बांधा; खूब पीटा

अमेरिका में महिला से हैवानियत, दोस्तों ने बनाया बंधक, अर्धनग्न कर जानवरों की तरह खंभे से बांधा; खूब पीटा

 Published : Nov 07, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 12:02 pm IST

महिलाओं के अधिकारों का दंभ भरने वाले अमेरिका में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है इसकी सच्चाई टेक्सास से सामने आई है। यहां एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई है।

America Woman Cruelty (Representational Image)- India TV Hindi
America Woman Cruelty (Representational Image) Image Source : PIXABAY

America Woman Cruelty: अमेरिका के टेक्सास से खौफनाक मामला सामने आया है। साउथ ऑस्टिन में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनपर एक महिला को जबरन बंधक बनाने और उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। हैरान करना वाली बात ये है कि पीड़ित महिला आरोपियों की दोस्त थी। जांच के दौरान जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां पीड़िता अर्धनग्न हालत में एक खंभे से बंधी हुई मिली थी। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी थे। पुलिस ने महिला को बंधकों के चंगुल से मुक्त करा लिया है।

जानें क्या था मामला?

ऑस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वो घर में रहने वाली एक महिला की दोस्त थी और कई बार उनके घर जाती थी। अपने बयान में उसने कहा, 'एक दिन जब मैं उनके घर गई तो उन्होंने मुझे वहां से निकलने नहीं दिया। बंधक बना लिया गया और घर से भागने की कोशिश करने पर मारपीट की जाने लगी।' 

पुलिस ने क्या बताया?

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। शरीर के कई हिस्सों पर सूजन थी, तमाम हिस्सों में मांस ही नहीं था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के घर से महिला को मुक्त कराने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

महिला के साथ रोज होती थी हैवानियत

ऑस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया है कि महिला को रात में सिर्फ एक प्लेट खाना दिया जाता था। उसे लोहे के खंभे से बांधकर रखा जाता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वो महिला को टॉर्चर करते थे और इसके  लिए बकायदा पूरी प्लानिंग भी करते थे। एक आरोपी ने बताया कि वह खासतौर से इलेक्ट्रिक राइफल से महिला को प्रताड़ित करता था। उसे घर में दौड़ाता था और इलेक्ट्रिक राइफल से गोलियां मारता था।

बच्चे ने खोले राज

पुलिस ने बताया कि उन्हें घर में 3 बच्चे भी मिले हैं। फॉरेंसिक इंटरव्यू के दौरान एक बच्चे ने अधिकारियों को बताया है कि उसके पिता कास्त्रो महिला को गोली मारते थे और उसकी मां कार्नी ऐसा होते हुए देखती थी। बच्चे ने बताया है कि महिला को बात-बात पर पीटा जाता था। बच्चे ने बताया है कि वह देख सकता था कि महिला दर्द में है। फिलहाल, मामले में शामिल सभी आरोपियों को ट्रेविस काउंटी जेल में रखा गया है।

पुलिस ने किन लोगों को किया गिरफ्तार?

पुलिस के मुताबिक उसे इस घटना की सूचना 911 के जरिए मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वाले लोगों में 51 साल की मिशेल गार्सिया, 21 साल का मेनार्ड लेफेवर्स, मिशेल की 21 साल की बेटी क्रिस्टल गार्सिया, 32 साल की बेटी माश कार्नी और माश का पति हुआन पाबलो कास्त्रो शामिल है।

यह भी पढ़ें:

नर्स ने जहरीला इंजेक्शन देकर 10 मरीजों को मार डाला, वजह जान चौंक जाएंगे आप

पाकिस्तान की करतूत देख लीजिए, पहले की 'नापाक' हरकत अब दे रहा है सफाई; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश