A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मेरी और ट्रंप की नीति एक जैसी, ईरान के पास नहीं होगा परमाणु हथियार', तेहरान से तनाव के बीच बोले नेतन्याहू

'मेरी और ट्रंप की नीति एक जैसी, ईरान के पास नहीं होगा परमाणु हथियार', तेहरान से तनाव के बीच बोले नेतन्याहू

नेतन्याहू ने इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन की सराहना की। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
Image Source : AP बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति एक जैसी है, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।' नेतन्याहू ने कहा कि हम दोनों नेताओं के बीच कल होर्मुज स्ट्रेट खोलने के संभावित समझौते और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली आगामी वार्ता को लेकर चर्चा हुई।  

अमेरिकी और इजरायली सेना ने मिलकर किया काम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को इजरायल की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ‘शागात हाआरी’ और ‘Epic Fury’ जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन ऑपरेशनों में अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरानी खतरे के खिलाफ मिलकर काम किया।

परमाणु खतरा पूरी तरह किया जाए खत्म

इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, दोनों नेता इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के साथ कोई भी अंतिम समझौता तभी स्वीकार होगा जब उसका परमाणु खतरा पूरी तरह खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ईरान के परमाणु संवर्धन केंद्रों को नष्ट करना और संवर्धित परमाणु सामग्री को उसके क्षेत्र से बाहर करना जरूरी है।

अमेरिका से पहले से ज्यादा मजबूत हुई साझेदारी- नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन दोहराया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल की साझेदारी युद्ध के मैदान में साबित हुई है। अब यह पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। अंत में नेतन्याहू ने साफ कहा, 'मेरी नीति और राष्ट्रपति ट्रंप की नीति एक जैसी है, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।'

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल

'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

 
 
 
 

Latest World News