A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने ईरान की सेना को मदद देने की बात से किया इनकार, सफाई में कही बड़ी बात

चीन ने ईरान की सेना को मदद देने की बात से किया इनकार, सफाई में कही बड़ी बात

चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद बड़ा बयान दिया है। चीन ने कहा है कि उसने ईरान की सेना को अमेरिका से जुड़ी कोई भी खुफिया जानकारी नहीं दी है।

China President Xi Jinping - India TV Hindi
Image Source : AP China President Xi Jinping

China Denies To Help Iran Army: चीन के रक्षा मंत्रालय ने उन रिपोर्टों से इनकार किया है जिनमें दावा किया गया था कि उसने ईरान की सेना को मदद दी है। इस मदद में अमेरिकी सेना की लोकेशन के बारे में कथित खुफिया जानकारी देना भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, "हम चीन को निशाना बनाने वाली, अटकलों और इशारों पर आधारित झूठी जानकारी फैलाने का कड़ा विरोध करते हैं।"

चीन ने सफाई में क्या कहा?

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग ने कहा, "चीन ईरान के मुद्दे पर हमेशा से ही खुला और साफ-सुथरा रहा है, और उसने हमेशा एक निष्पक्ष और तटस्थ रुख बनाए रखा है।" उन्होंने आगे कहा कि देश ने कभी भी "ऐसी किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया है जिससे कोई संघर्ष भड़क सकता हो।"

बेची जा रही थी खुफिया सूचना

गौरतलब है कि, वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में रिपोर्ट दी थी कि कुछ चीनी निजी कंपनियां, जिनमें से कुछ के संबंध पीपल्स लिबरेशन आर्मी से भी हैं, युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी बेच रही थीं।

चीन ने ईरान को वार्ता के लिए किया राजी: ट्रंप

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर सहमति का पाकिस्तान इसका श्रेय ले रहा है। भले ही पाकिस्तान इसका श्रेय लेने की कोशिश में हो लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन सीजफायर का असली हीरो बता दिया है, उन्होंने कहा कि ये सारी मेहनत चीन ने की है। ट्रंप ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा था कि उनका मानना ​​है कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी किया है।

ईरान में 3,000 ज्यादा लोगों की हुई मौत

फिलहाल, जंग में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ईरान के फोरेंसिक मेडिसिन संगठन के प्रमुख, अब्बास मसजेदी अरानी का कहना है कि जंग के दौरान अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। ईरान के 'मिजान ऑनलाइन' आउटलेट से बात करते हुए, मसजेदी अरानी ने बताया कि शुरुआत में लगभग 40 प्रतिशत शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि फोरेंसिक टीमें, न्यायपालिका के साथ मिलकर, हताहतों की पहचान करने और उनकी जानकारी जुटाने के प्रयास लगातार जारी रखे हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें:

यूरेनियम संवर्द्धन हमारा अधिकार, जानें ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने और क्या कहा?

Israel US Iran War: इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का निजी सचिव, IDF का दावा

 

Latest World News