Iran Nuclear Program: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में सीजफायर के बाद ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने बड़ा बयान दिया। एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी संघर्षविराम वार्ता के लिए तेहरान के यूरेनियम संवर्द्धन के अधिकार की रक्षा करना जरूरी है।
क्या बोले इस्लामी?
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद इस्लामी ये बयान तेहरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिया है। इन पत्रकारों में एसोसिएटेड प्रेस का एक पत्रकार भी शामिल था। इस्लामी ने कहा कि यह उन जरूरी चीजों का एक हिस्सा है जिनके बारे में कोई बात नहीं करता।
ईरान के आसपास ही रहेगी US आर्मी
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान और उसके आसपास तब तक रहेगी जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि इसमें अमेरिकी जहाज, जेट विमान और सैन्य कर्मी शामिल होंगे, साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और कोई भी अन्य चीज जो दुश्मन को नष्ट करने के लिए उचित और जरूरी हो।
ट्रंप ने दी है चेतावनी
ट्रंप ने यह भी कहा है कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि समझौते का पालन ना किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी कारण से ऐसा नहीं होता है तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी। यह पहले से कहीं जोरदार होगी, जैसी किसी ने पहले कभी नहीं देखी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत पहले ही यह तय हो गया था, तमाम झूठी बयानबाजी के बावजूद कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा।
'यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं होगा'
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था अब यूरेनियम का कोई एनरिचमेंट नहीं होगा। अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई सारी परमाणु 'धूल' को खोदकर बाहर निकालेगा और हटा देगा।
यह भी पढ़ें:
Strait of Hormuz को लेकर ईरान का बड़ा बयान, जानें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए क्यों मचा है बवाल ?
Israel US Iran War: इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का निजी सचिव, IDF का दावा