दशकों से मिडिल ईस्ट में सुरक्षित ठिकाने के रूप में पहचाने जाने वाले दुबई की तस्वीर पिछले कुछ दिनों में पूरी तरह बदल गई है। 24 फरवरी तक जहां सैटेलाइट तस्वीरों में दुबई की चमकती सड़कें और आलीशान टावर नजर आ रहे थे, वहीं 1 मार्च की ताजा तस्वीरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में दुबई के आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं।
खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों की बौछार कर दी है। हालांकि, दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबे से शहर के कई प्रतिष्ठित स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Image Source : Planet Labs PBCदुबई, 1 मार्च 2026
प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल और पाम जुमेराह जैसे पॉश इलाकों के पास मलबे गिरने से नुकसान की खबरें हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय धमाकों की आवाजों और आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों की रोशनी से पूरा शहर दहल उठा।
भ्रामक सामग्री शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी
दुबई के मीडिया कार्यालय ने कहा कि पिछली आगजनी की फुटेज ऑनलाइन प्रसारित हो रही है और चेतावनी दी कि भ्रामक सामग्री शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने बाद में अपनी पिछली पोस्ट हटा दीं। रविवार तक, जैसे-जैसे खाड़ी क्षेत्र में ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज होती गई, निवासियों ने शहर में असामान्य रूप से शांति का माहौल देखा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मानव संसाधन मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मंगलवार तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
Image Source : Planet Labs PBCदुबई, 24 फरवरी 2026
यह तनाव तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल और उन खाड़ी देशों पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें-
इज़रायली पीएम नेतन्याहू बोले- "खामेनेई को खत्म किया, मैं पिछले 40 वर्षों से ये करना चाहता था"
आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में फहराया गया 'लाल झंडा', क्यों लगाते हैं, क्या है इसका मतलब?
Latest World News