पाकिस्तान और म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। पाकिस्तान में मंगलवार शाम 7 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के अनुसार, पाकिस्तान में भूकंप की गहराई जमीन से 90 किलोमीटर नीचे आंकी गई है।
किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि
मंगलवार शाम को आए इस भूकंप की डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई है।
म्यांमार में भी आया भूकंप
पाकिस्तान के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के अनुसार, म्यांमार में ये भूकंप मंगलवार शाम को 7 बजकर 37 मिनट पर आया है। म्यांमार में भूकंप की गहराई जमीन से 90 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के डर से म्यांमार में भी लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
चिली में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप
इन दोनों देशों के साथ मंगलवार को चिली में भूकंप आया। चिली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई। चिली में आए भूकंप ने आम लोगों में दहशत फैला दी। 20 सेकंड से अधिक समय तक सब कुछ हिलता रहा। इस अचानक आई प्राकृतिक आपदा से हैरान कई लोग अपने घर और दफ्तर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने चले गए।
ये भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में कब रहेगी बकरीद की छुट्टी? योगी सरकार ने दूर की कनफ्यूजन, अवकाश को लेकर जारी किया आदेश
जिमखाना क्लब: दिल्ली हाई कोर्ट को केंद्र सरकार का आश्वासन, कहा- 5 जून को नहीं होगा कोई जबरन कब्जा, जानिए पूरा मामला
Latest World News