लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने पाकिस्तान सरकार को खुली धमकी दी है और कहा है कि अगर कोई भी इजरायल को सपोर्ट करेगा, उसे खत्म कर देंगे। आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने पाकिस्तान की सत्ता और सेना को खुली धमकी दी है। कसूरी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान का कोई भी नेता इज़राइल को सपोर्ट देने की कोशिश करता है, तो उसे “मार दिया जाएगा, तबाह कर दिया जाएगा और बर्बाद कर दिया जाएगा।”
देखें वीडियो
कसूरी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान में इज़राइल के साथ संबंधों को लेकर अंदरखाने चर्चाओं और अटकलों का दौर चल रहा है। सैफुल्लाह कसूरी की धमकी से साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी और जिहादी आतंकी संगठनों का प्रभाव अब भी बेहद मजबूत है। उसके इस बयान का मतलब साफ़ है कि जिन आतंकी संगठनों को कभी पाकिस्तान की सत्ता और खुफिया एजेंसियों ने खड़ा किया था, वही संगठन अब पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को खुलेआम धमका रहे हैं।
कसूरी का बयान पाकिस्तान के लिए चिंता की बात
इस तरह से आतंकी सैफुल्लाह कसूरी का बयान देना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरे का संकेत है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन खुद को सरकार और सेना से भी ऊपर समझने लगे हैं और पाकिस्तान की शहबाज सरकार के लिए यह खतरे का संकेत है।
खाड़ी देशों में तनाव व्याप्त
उधर, इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया और इसके बाद खाड़ी के देशों में लगातार तनाव बना हुआ है। ईरान के साथ जारी संघर्ष पर फिलहाल युद्धविराम चल रहा है, लेकिन देखना होगा कि यह युद्धविराम कितने दिन टिकता है। ईरान और अमेरिका के बीच कई बिंदुओं पर समझौता अबतक नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें:
ईरान की नाकेबंदी हटाने को तैयार हुआ अमेरिका, बदले में होर्मुज खोलेगा तेहरान, क्या खत्म हो जाएगा युद्ध
Latest World News