1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और ईरान के बीच हुई 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक, आतंकवाद पर दोनों देशों ने साफ किया रुख

भारत और ईरान के बीच हुई 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक, आतंकवाद पर दोनों देशों ने साफ किया रुख

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक हुई है। बैठक में दोनों पक्षों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (R) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (L)- India TV Hindi
Image Source : @DRSJAISHANKAR भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (R) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (L)

India-Iran Meeting: एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है तो वहीं दूसरी तरफ भारत और ईरान के बीच नई दिल्ली में 20वीं संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की। जेसीएम के दौरान, दोनों पक्षों ने व्यापार और आर्थिक मुद्दों, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संपर्क और लोगों के बीच संबंधों पर सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की।

आतंकवाद की निंदा

बैठक में आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा की गई। भारतीय पक्ष ने पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों के बारे में ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी। दोनों पक्षों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और खतरे से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

कई मुद्दों पर बनी सहमति

दोनों पक्षों ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन और सीमा शुल्क सहयोग को लेकर ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया। इस दौरान भारत और ईरान ने कैदियों, मछुआरों, नाविकों और छात्रों से संबंधित मुद्दों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर सहमति जताई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अराघची

भारत यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान  ईरानी विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी बैठक की।

यह भी पढ़ें:

Operation Sindoor: भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, पनडुब्बी के मामले में भी फिसड्डी है PAK Navy

क्या है काउंटर UAV सिस्टम, जिससे भारतीय वायुसेना ने ड्रोन घुसपैठ की कोशिश को मिट्टी में मिलाया

Latest World News