1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'घर से कम ही बाहर निकलें, यात्रा करने से बचें', बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

'घर से कम ही बाहर निकलें, यात्रा करने से बचें', बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

भारतीय हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रहने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। इसके साथ ही बांग्लादेश के अंदर कम से कम यात्रा करने के लिए कहा गया है।

Bangladesh- India TV Hindi
Image Source : PTI बांग्लादेश में हिंसा

बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़की हुई है। इस बीच ढाका में इंडियन हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और स्थानीय माध्यमों के जरिए यात्रा करने से बचें। बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि हादी पर हमला करने के बाद हमलावर भारत भाग गए। ऐसे में भारतीय नागरिकों के लिए बांग्लादेश में हालात काफी नाजुक बने हुए हैं।

हादी की मौत के बाद देश के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, बांग्लादेश के अंतरिम चीफ, मुहम्मद यूनुस ने कहा, "उनका जाना देश के पॉलिटिकल और डेमोक्रेटिक क्षेत्र के लिए एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।" नागरिकों से शांत रहने की अपील करते हुए, यूनुस ने कहा कि सरकार एक पारदर्शी जांच कराएंगे और हर उस व्यक्ति को सजा दिलाएंगे, जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

बांग्लादेश में राजकीय शोक घोषित

यूसुफ ने संयम बरतने की भी अपील की और चेतावनी दी कि हिंसा देश के भरोसेमंद चुनाव के रास्ते को सिर्फ कमजोर करेगी। अंतरिम एडमिनिस्ट्रेशन ने हादी के सम्मान में शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिसमें राष्ट्रीय झंडे आधे झुके रहेंगे और पूरे देश में खास नमाजें पढ़ी जाएंगी। अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना छात्रों के विद्रोह के बाद भारत भाग गई थीं। इसके बाद से बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार है। यहां 12 फरवरी को चुनाव होने हैं।

भारत ने एडवाइजरी जारी की

ढाका में भारतीय हाई कमीशन ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे लोकल ट्रैवल से बचने और अपने रहने की जगह से बाहर कम से कम आने-जाने की अपील की गई है। अचानक किसी भी तरह की जरूरत होने पर उन्हें देश में हाई कमीशन या असिस्टेंट हाई कमीशन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें-

कौन था उस्मान हादी? जिसकी सिंगापुर में मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, जगह-जगह प्रदर्शन

शेख हसीना के खिलाफ हिंसक आंदोलन के लीडर उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, कई शहरों में प्रदर्शन

 

 

Latest World News