A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'हालात पर है बारीक नजर' जानें ईरान पर इजरायली हमलों को लेकर भारत ने और क्या कहा

'हालात पर है बारीक नजर' जानें ईरान पर इजरायली हमलों को लेकर भारत ने और क्या कहा

इजरायली सेना ने ईरान में परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों को लेकर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि उसकी हालात पर उसकी बारीक नजर है।

इजरायल ने ईरान पर किया हमला- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल ने ईरान पर किया हमला

नई दिल्ली: ईरान पर इजरायली हमलों को लेकर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि वह ईरान और इजरायल के बीच हाल के घटनाक्रमों को लेकर चिंतित है और हालात पर ‘बारीकी से नजर’ रख रहा है। नई दिल्ली ने दोनों देशों से किसी भी तरह के तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई है। 

हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘‘तनाव कम करने के लिए कूटनीति और संवाद के मौजूदा माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।’’ भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह दोनों देशों के साथ ‘करीबी और मित्रवत संबंध’ रखता है और तनाव कम करने के लिए ‘हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।’’ 

यह भी जानें

इजरायल की ओर से ईरान पर हुए हमले को देखते हुए एयर इंडिया की लंबी दूरी की 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। एयरलाइन ने इस बारे में जानकारी दी है। एयर इंडिया ने कहा कि ईरान में उभरते हालात, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र को बंद करने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है या वो अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं। 

क्या है ऑपरेशन राइजिंग लायन?

बता दें कि, इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों समेत सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। इजरायल के हमलों में ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है। इजरायल की ओर से इस अभियान को ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:

Latest World News