A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हद कर दी! भारतीय शख्स को आया इतना गुस्सा कि काट लिया सहकर्मी का कान, जानें फिर क्या हुआ

हद कर दी! भारतीय शख्स को आया इतना गुस्सा कि काट लिया सहकर्मी का कान, जानें फिर क्या हुआ

सिंगापुर में एक भारतीय शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने सहकर्मी का कान ही काट लिया। मामले में दोषी शख्स को कोर्ट ने छह महीने जेल की सजा सुनाई है।

fight between two people (representational image)- India TV Hindi
Image Source : FILE fight between two people (representational image)

सिंगापुर: सिंगापुर में 21 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को तीखी बहस के बाद सहकर्मी का कान काटने, हाथापाई करने और अपशब्द बोलने के आरोप में बृहस्पतिवार को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई। टाई इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रीशियन सेंथिलकुमार विष्णु शक्ति ने 31 वर्षीय नेसामनी हरिहरन को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार कर ली है। 

नशे की हालत में था शख्स

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, 15 फरवरी को शाम करीब सात बजे पीड़ित अपने बिस्तर पर बैठा था, तभी सेंथिलकुमार नशे की हालत में रहने के उस स्थान पर लौटा, जहां दोनों भारतीय ठहरे थे। सेंथिलकुमार ने जोर-जोर से यह कहना शुरू कर दिया कि पीड़ित उसकी जासूसी करता है और काम में उसके प्रदर्शन की शिकायत उनके सुपरवाइजर को करता है। 

शुरू हो गई बहस

सेंथिलकुमार की बात सुनकर नेसामनी उसके पास गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, दोनों एक दूसरे के लिए अपशब्दों को प्रयोग करने लगे तथा दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जब अन्य लोग बीच-बचाव के लिए आए, तो सेंथिलकुमार ने नेसामनी का बायां कान काट लिया, जिससे उसका कान का निचला हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया। इसके बाद पीड़ित किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा। 

न्यायाधीश ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने इसे ‘अपेक्षाकृत गंभीर चोट’ माना किंतु यह भी आदेश दिया कि दोषी की सजा की अवधि फरवरी से शुरू मानी जाएगी जब सेंथिलकुमार को रिमांड पर लिया गया था। सिंगापुर में पहले भी कई भारतीय अपराध में दोषी पाए गए हैं जिन्हें कोर्ट से सजा मिली है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

गाजा में इजरायल के हमलों से मचा हाहाकार, IDF के अटैक में 82 लोगों की हुई मौत

आखिर चल क्या रहा है! असीम मुनीर के बाद अब पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख पहुंचे अमेरिका; जानें वजह

Latest World News