A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट F-16, IRGC ने किया बड़ा दावा

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट F-16, IRGC ने किया बड़ा दावा

Iran F-16 Down Claim: ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps ने बड़ा दावा किया है कि उसने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया है। IRGC ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मारने की बात भी कही है।

Iran F-16 Down Claim- India TV Hindi
Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो) ईरान ने अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान मारने का दावा किया है।

Middle-East में जारी टेंशन के बीच ईरान ने बड़ा दावा करते हुए अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके फाइटर जेट F-16 को निशाना बनाने की बात कही। ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps के हवाले से लोकल मीडिया ने बताया कि उसने एक F-16 लड़ाकू विमान और एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

ईरान ने हमलों के जवाब में की कार्रवाई

ईरान की Tasnim News Agency के मुताबिक, यह एक्शन ईरान के नागरिकों और इंडस्ट्रियल साइट्स पर हुए हमलों के जवाब में लिया गया है। IRGC का दावा है कि उसने 'कब्जे वाले क्षेत्रों' में स्थित अमेरिकी-इजरायली ठिकानों को भी निशाना बनाया है।

IRGC ने किया F-16 जेट मारने का दावा

IRGC के दावे के अनुसार, साउथ ईरान के Shiraz के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को कामयाबी से गिरा दिया गया है। साथ ही, IRGC ने यह भी क्लेम किया कि उसने अमेरिकी F-16 फाइटर जेट पर अटैक किया है, हालांकि इस अटैक के नुकसान या स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अमेरिका ने नहीं की दावों की पुष्टि

वहीं, अमेरिका की तरफ से इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सैन्य विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में दोनों पक्षों की तरफ से Information War भी जारी है।

किस मोड़ आकर खत्म होगी जंग?

गौरतलब है कि मध्य-पूर्व में पहले से जारी तनाव लगातार और बढ़ रहा है। ईरान और इजरायल-अमेरिका की तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इस संघर्ष के और व्यापक होने के आसार हैं। फिलहाल, पूरे विश्व की नजरें इस बात पर टिकी  हुई हैं कि ईरान से जारी इजरायल-अमेरिका का युद्ध कब और किस मोड़ पर आकर खत्म होगा।

मध्य-पूर्व में जारी जंग का हर लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें

Latest World News