Iran Israel War Live Updates: इजरायल और ईरान युद्ध का 30वां दिन शुरू हो चुका है। ईरान और अमेरिका के बीच रविवार के हमले में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 5 लोगों की मौत हो गई है। अलजजीरा न्यूज के अनुसार इस घटना में 5 लोग हमले में मारे गए हैं। हालांकि यह लोग किस देश के हैं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।
इस बीच इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचों पर रविवार को घातक हमला किया है। आईडीएफ का दावा है कि उसने तेहरान के मध्य में स्थित ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे पर व्यापक हमला। इस दौरान ईरान के दर्जनों हथियार भंडारण और उत्पादन केंद्, मुख्यालय के भीतर कार्यरत कमांडरों सहित कई अस्थायी कमान केंद्रों को ध्वस्त कर दिया गया। ईरानी शासन की बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और भंडारण सुविधाएं, हवाई रक्षा प्रणालियां और निगरानी चौकियां नष्ट कर दी गईं।
मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच Yemen के Houthi विद्रोहियों ने इजरायल पर दूसरा मिसाइल अटैक करने का दावा किया है। हूतियों की सेना के प्रवक्ता Yahya Saree ने एक रिकॉर्डेड स्टेटमेंट में कहा कि यह अटैक ईरान और हिज्बुल्लाह की तरफ से हो रहे हमलों के साथ किया गया। इसमें साउथ इजरायल के कई ठिकानों को टारगेट बनाया।
हूतियों का यह हमला उस पहले मिसाइल अटैक के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसे इजरायल ने नाकामयाब करने का दावा किया था। इजरायली सेना के प्रवक्ता Effie Defrin के मुताबिक, शुरुआत से ही इस बात को लेकर हमें आशंका थी कि हूती भी Middle-East Conflict में शामिल हो सकते हैं।
वहीं, ईरान की राजधानी Tehran में भी भीषण हमलों की खबरें हैं। इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने तेहरान में सरकारी इमारतों और हथियार निर्माण से जुड़े अड्डों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। उनपर आसमान से बम बरसाए हैं।
इजरायल का दावा है कि अब तक वह ईरान के 1000 से अधिक सैन्य और हथियार बनाने वाली जगहों को टारगेट कर चुका है। इनमें यूरेनियम और भारी पानी से जुड़े अहम संयंत्र भी शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस अटैक में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। लगातार बढ़ते हमलों ने पूरे इलाके में जंग के और व्यापक होने की आशंका को बढ़ा दिया है। मध्य-पूर्व की जंग से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग जुड़े रहें।