1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने शनिवार को UAE पर दागीं 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन, जानिए इन हमलों में कुल कितने की गई जान

ईरान ने शनिवार को UAE पर दागीं 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन, जानिए इन हमलों में कुल कितने की गई जान

ईरान ने यूएई पर कई हमले किए हैं। ईरान द्वारा किए गए हमले रिहायशी इलाकों में भी हुए हैं। यूएई ने बताया कि ईरान द्वारा शनिवार को किए गए हमलों में कितने की जान गई है?

धमाके के बाद एयरपोर्ट पर मची अफरा तफरी- India TV Hindi
Image Source : INSTA/PVSINDHU धमाके के बाद एयरपोर्ट पर मची अफरा तफरी

इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से हवाई हमला कर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार दिया है। अपने ऊपर हुई कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका के एयरबेस को निशाना बनाया है। ईरान ने यूएई पर भी एयर स्ट्राइक की है। 

हमलों में 1 की मौत, 7 घायल

यूएई के डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि ईरान ने शनिवार को देश पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। एयरपोर्ट के अधिकारी इसे घटना बता रहे हैं।

एयरपोर्ट पर मच गई थी अफरा तफरी

बता दें कि दुबई एयरपोर्ट जो इंटरनेशनल ट्रैफिक के लिए दुनिया का सबसे बिजी एयरपोर्ट है। शनिवार को उस पर भी हमला हुआ था। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई थी। 

एयरपोर्ट को पहुंचा नुकसान

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर ईरान के जवाबी हमलों क्षति पहुंची है। UAE के मीडिया ऑफिस और दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि रात भर चले ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों में एयरपोर्ट के एक कॉन्कोर्स (टर्मिनल हिस्से) को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: 

Explainer: जानिए क्या होते हैं बंकर बस्टर बम? खामेनेई के अभेद किले में एक साथ गिराए गए थे 30

'खामेनेई के महल पर इकट्ठा हैं ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी', जानिए इजरायल की 'मोसाद' एजेंसी ने कैसे लगाया पता?

 
 
 
 

Latest World News