A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान के खर्ग द्वीप पर हुआ हमला, सुनी गई धमाकों की आवाज

ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान के खर्ग द्वीप पर हुआ हमला, सुनी गई धमाकों की आवाज

इजरायल की सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही कर दिया गया है।

Iran Kharg Island View- India TV Hindi
Image Source : AFP Iran Kharg Island View

Israel US Iran War: ईरानी मीडिया आउटलेट मेहर न्यूज के अनुसार, ईरान के तेल निर्यात के मुख्य केंद्र, खर्ग द्वीप पर कथित तौर पर कई हमले हुए हैं। ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा से कुछ घंटे पहले हुए हैं। एक टेलीग्राम पोस्ट में, आउटलेट ने दावा किया कि अमेरिकी-जायोनी दुश्मन ने कई हमले किए हैं। पूरे द्वीप पर धमाकों की कई आवाजें सुनी गई हैं।

इजरायल और ट्रंप ने दी धमकी

खर्ग द्वीप पर हमलों की खबर ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने ईरान के लोगों से ट्रेन यात्रा प्रति आगाह किया है। तनाव राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी के बाद भी बढ़ा है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर तेहरान तय समय सीमा का पालन नहीं करता है तो ईरान के अहम बुनियादी ढांचों, जिनमें बिजली घर और पुल शामिल हैं, को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी।

खर्ग पर पहले भी हुआ था हमला

ईरान के खर्ग द्वीप देश की मुख्य भूमि से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण में, खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इससे पहले 13 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर स्थित तेल निर्यात केंद्र के सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक बताया था।

ईरान में रेलवे पुल पर हमला, 2 की मौत

ईरान के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने मंगलवार को सरकारी मीडिया को बताया कि मध्य ईरान के शहर काशान में एक रेलवे पुल पर हुए  हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। ईरान की IRNA समाचार एजेंसी ने इस्फहान प्रांत के एक वरिष्ठ क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, अकबर सालेही के हवाले से कहा कि हमलावरों ने काशान शहर में याह्या आबाद रेलवे पुल पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें:

इजरायली सेना ने चेतावनी देने के बाद ईरान पर बरसा दिए बम, 18 लोगों की मौत; घायल हुए 24 लोग

Explainer: ईरान से पहले भी US Army ने अपने पायलट को बचाने के लिए लॉन्च किया था ऑपरेशन, जानिए क्या था पूरा मिशन

Latest World News