1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सेना ने चेतावनी देने के बाद ईरान पर बरसा दिए बम, 18 लोगों की मौत; घायल हुए 24 लोग

इजरायली सेना ने चेतावनी देने के बाद ईरान पर बरसा दिए बम, 18 लोगों की मौत; घायल हुए 24 लोग

 Published : Apr 07, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 03:46 pm IST

इजरायली सेना ने ईरान पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले इजरायली सेना ने ईरानियों को चेतावनी दी थी कि वो ट्रेनों में सफर करने से बचें।

Israel US Iran War- India TV Hindi
Israel US Iran War Image Source : AP

Israel US Iran War: ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि तेहरान के उत्तर-पश्चिम में ईरान के अल्बोर्ज प्रांत को निशाना बनाकर किए गए एक हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। न्यायपालिका की मीजान समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 24 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। राजधानी तेहरान पर जोरदार हवाई हमले किए गए हैं, जिनमें पहाड़ों में स्थित एक संभावित हथियार डिपो और रिहायशी इलाके भी शामिल हैं।

ईरान के लोगों को दी गई चेतावनी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग भयावह हो सकती है। जंग के बीच इजरायल की सेना ने फारसी भाषा में ईरान नागरिकों को ट्रेन से सफर ना करने की चेतावनी दी है। संदेश में इजरायली सेना ने ईरानियों से कहा कि ट्रेनों में या रेलवे ट्रैक के पास उनकी मौजूदगी जान को खतरे में डाल सकती है।

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना ने अपने फारसी भाषा के एक्स अकाउंट पर लिखा, "आपकी सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अभी से लेकर ईरान के समय के अनुसार रात 9:00 बजे तक, पूरे देश में ट्रेनों का इस्तेमाल करने या ट्रेन से सफर करने से बचें।" 

ईरान में बंद है इंटरनेट

पूरे ईरान में हफ्तों इंटरनेट पूरी तरह से बंद है। इटरनेट बंद होने की वजह से आम लोगों के लिए ऐसी चेतावनियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। हालांकि, ईरान के बाहर से चलने वाले फारसी भाषा के सैटेलाइट नेटवर्क ऐसी रिपोर्टें प्रसारित करते हैं, जिससे जानकारियां इस्लामिक गणराज्य के अंदर तक पहुंच पाती हैं।

ईरान के खिलाफ बढ़ा हमलों का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौता करने का अल्टीमेटम भी करीब आता जा रहा है। ऐसे में ईरान के खिलाफ हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। ईरान में अब पावर प्लांट, पुल और रेलवे को भी निशाना बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Explainer: ईरान से पहले भी US Army ने अपने पायलट को बचाने के लिए लॉन्च किया था ऑपरेशन, जानिए क्या था पूरा मिशन

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बेहोश? फैसले लेने में शामिल नहीं; जानें कहां चल रहा है इलाज

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश