A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के पास कौन-कौन सी घातक मिसाइलें हैं, कितनी है रेंज? यहां जानिए

ईरान के पास कौन-कौन सी घातक मिसाइलें हैं, कितनी है रेंज? यहां जानिए

अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। हालांकि, ईरान भी झुक नहीं रहा है और इजरायल समेत खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल अटैक कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ईरान के पास कौन-कौन सी घातक मिसाइलें हैं और इनकी रेंज कितनी है।

iran missile stock- India TV Hindi
Image Source : AP ईरान के पास मिसाइलों का जखीरा। (सांकेतिक फोटो)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। इन देशों के बीच चौथे दिन का युद्ध और भी भीषण हो गया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर अटैक किया है और वहां भयानक तबाही मचाई है। ईरान ने कतर, कुवैत, सऊदी, यूएई, समेत कई देशों में अमेरिका के बेस और एंबेसी को निशाना बनाया है। इसके अलावा इजरायल पर भी बड़ी संख्या में मिसाइल से हमले किए गए हैं। आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका जंग में मिसाइलों की लड़ाई अहम बन गई है। ईरान के पास मिसाइलों के इतने बड़े स्टॉक है कि वो एक महीने तक लगातार हमला कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ईरान के पास कौन सी प्रमुख घातक मिसाइलें हैं और इनकी रेंज कितनी है।

ईरान की घातक मिसाइलों की लिस्ट

मिसाइल रेंज
जोल्फाघार (जुल्फिकार) 700 किमी
कियाम 700 किमी-800 किमी
शहाब 3, इमाद/गदर 1,300 किमी-1,950 किमी
फतह 1,400 किमी
अबू महदी 1,000 किमी
सेज्जिल 2,000 किमी
सौमर 2,000 किमी-3,000 किमी

सोर्स: Missile threat, CSIS

ईरान इस्तेमाल कर रहा बैलेस्टिक मिसाइल

बीते कुछ दिनों में ये जंग दिनों में ये जंग भंयकर रूप ले चुकी है। ईरान ने अब अपनी ताकतवर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला करना शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देशों में बहरीन कतर  कुवैत, सउदी, यूएई जहां-जहां अमेरिकी बेस हैं वहां-वहां ईरानी ड्रोन और मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। इन देशों इन हमलों को लेकर ईरान की निंदा की है। ईरान अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या का इंतकाम लेने के लिए आगबबूला है। ईरान ने इजरायल पर भी मिसाइलों से भारी अटैक किया है। ईरान ने  हाइफा और तेल अवीव पर हमला किया है। वेस्ट यरूशलम में बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया है।

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने जारी किया बयान

अमेरिका और इजरायल से जारी जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- हम गवर्नरों के साथ सीधे संपर्क में हैं। स्थिति असाधारण है, लेकिन देश रुका नहीं है। देशभर में लगातार गतिविधियां जारी हैं। प्रांतों को आवश्यक प्राधिकारी सौंपकर, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेजी से और स्थानीय परिस्थितियों के अनुपात में की जा रही है। राष्ट्रीय एकता हमारी प्राथमिक संपत्ति है।

ये भी पढ़ें- ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, इजरायल ने किया दावा; एक दिन पहले ही संभाला था पदभार

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के कई झटके, लोगों में फैली दहशत

Latest World News