1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के कई झटके, लोगों में फैली दहशत

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के कई झटके, लोगों में फैली दहशत

 Published : Mar 03, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 02:19 pm IST

अमेरिका के नेवादा में भूकंप के झटके लगने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जहां ये भूकंप आया है, वह अमेरिका का सीक्रेट टोनोपाह टेस्ट रेंज हैं। यहां पिछले तीन दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

अमेरिका के नेवादा में भूकंप- India TV Hindi
अमेरिका के नेवादा में भूकंप Image Source : USGS AND MAPSOFINDIA.COM

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के झटके लगे हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)  के अनुसार, रविवार सुबह अमेरिका के नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। नेवादा के ग्रामीण इलाकों को भूकंप के झटकों ने हिला दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के बाद ऑफ्टर शॉक भी आए।

अमेरिका का गुप्त टोनोपाह टेस्ट रेंज 

नेवादा राज्य में पिछले कुछ दिनों से भूकंपों का सिलसिला थम नहीं रहा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, टोनोपाह के पूर्वोत्तर इलाके में जहां अमेरिका का सीक्रेट टोनोपाह टेस्ट रेंज (जिसे 'एरिया 52' भी कहा जाता है) स्थित है। वहां पिछले तीन दिन से भूकंप आ रहे हैं।

नेवादा में भूकंप के झटके
Image Source : USGSनेवादा में भूकंप के झटके

अब तक इस एरिया में आए भूकंप के कई झटके

यूएसजीएस के अनुसार रविवार (1 मार्च) से अब तक कई भूकंप झटके दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश भूकंप के झटके 2.5 से ऊपर की तीव्रता वाले हैं। सबसे मजबूत झटका रविवार सुबह 4.3 मैग्नीट्यूड का है। इसका केंद्र टोनोपाह से लगभग 48 मील (77 किमी) पूर्वोत्तर में रहा।

ट्रंप ने पहले ही दी चेतावनी

अमेरिका के परमाणु परीक्षण स्थल के पास भूकंप के झटके ऐसे समय आए हैं, जब अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध के हालात हैं। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि युद्ध की 'सबसे बड़ी लहर' अभी तक आई ही नहीं है।

बढ़ सकता है वैश्विक तनाव

अमेरिका के नेवादा यह घटना ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु क्षमता से जुड़े मुद्दों पर सख्त बयान दिए हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इससे वैश्विक तनाव बढ़ सकता है।

हालांकि, अमेरिकी सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है कि बड़े पैमाने पर परमाणु विस्फोटक परीक्षण शुरू किए गए हैं। इसका मतलब है कि नेवादा के सीक्रेट टोनोपाह टेस्ट रेंज में आ रहे भूकंप नेचुरल घटना सकती है। 

ये भी पढ़ें: 

भूकंप के झटकों से कांपी ईरान की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता का भी पता चला, जानें कितनी थी गहराई

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश