A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सेना ने गाजा को लेकर उठा लिया बड़ा कदम, शुरू किया विस्तार अभियान

इजरायली सेना ने गाजा को लेकर उठा लिया बड़ा कदम, शुरू किया विस्तार अभियान

इजरायल ने गाजा को लेकर अपनी योजना पर कार्य आरंभ कर दिया है। इजरायल की सेना ने गाजा में विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है।

Israel Army- India TV Hindi
Image Source : AP Israel Army

Israel Hamas War: इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाया है। इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा शहर में उसका विस्तारित अभियान शुरू हो चुका है। इजरायली सेना ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि गाजा शहर में "हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने" के लिए उसका विस्तारित अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान इजरायली सेना ने निवासियों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी दी है।

इजरायली सेना दे रही थी चेतावनी

इजरायल पिछले एक महीने से अकाल से पीड़ित गाजा शहर के निवासियों को अभियान से पहले ही जगह खाली करने की चेतावनी दे रहा था। इजरायल की चेतावनी के बाद कई लोगों ने कहा था कि गाजा के दक्षिण में भीड़भाड़ और ऊंची कीमतों के कारण वो जगह खाली नहीं कर पा रहे हैं।

'गाजा जल रहा है'

इजरायल के रक्षामंत्री ने गाजा शहर पर सोमरात रात भर हुए भारी हमलों के बाद मंगलवार को कहा कि गाजा जल रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने गाजा शहर के लेकर अपनी योजना पर काम शुरू कर दिया है।

'हमला शुरू हो गया है'

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इजरायल से कतर जाते समय पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि हमला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा,‘‘इजरायलियों ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी है, इसलिए हमें लगता है कि हमारे पास समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है।’’ रुबियो ने कहा, ‘‘हमारे पास अब महीने नहीं हैं, हमारे पास शायद कुछ दिन या शायद कुछ हफ्ते ही बचे हैं।’’

इजरायल ने दे दिए थे संकेत

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इजरायल और हमास के बीच जंग में अब तक 64 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गाजा का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है और यहां लोगों का बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। घायलों सी संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। 

यह भी पढ़ें:

भारत से बिगड़े रिश्तों पर डैमेज कंट्रोल में जुटा अमेरिका, व्यापार समझौते पर शुरू हुई वार्ता

‘गाजा जल रहा है...’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला- हमारे पास कुछ दिन ही बचे

Latest World News