1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘गाजा जल रहा है...’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला- हमारे पास कुछ दिन ही बचे

‘गाजा जल रहा है...’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला- हमारे पास कुछ दिन ही बचे

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 16, 2025 11:30 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:47 am IST

इजरायल ने गाजा शहर में अपने हमलों को तेज कर दिया है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भी इजरायल ने गाजा में भारी बमबारी कर के तबाही मचा दी है। इन हमलों के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि गाजा जल रहा है।

israel gaza war- India TV Hindi
गाजा में भारी तबाही। Image Source : AP

इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी जंग को दो साल का समय पूरा होने वाला है। हालांकि, अब तक हमास ने इजरायल के सामने घुटने नहीं टेके हैं। इजरायल की सेना और वायुसेना भी लगातार गाजा में बमबारी कर रही हैं जिस कारण गाजा लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इजरायल ने सोमवार-मंगलवार की पूरी रात भी गाजा में भीषण बमबारी की है। इस बमबारी के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री  इजरायल काट्ज ने बयान जारी कर कहा है कि गाजा जल रहा है।

अमेरिका ने क्या कहा?

गाजा में हो रही तबाही के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- ‘‘इजरायल ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए हमें लगता है कि हमारे पास समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है। हमारे पास अब महीने नहीं हैं, हमारे पास शायद कुछ दिन या शायद कुछ हफ़्ते ही बचे हैं।"

हमास का आखिरी गढ़

इजरायल ने गाजा शहर में अपने हमलों को तेज कर दिया है। इजरायली हवाई हमले में लगातार लोगों की जान जा रही है। इजरायल ने गाजा शहर के निवासियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया है। इजरायल का मानना है कि गाजा शहर हमास का आखिरी गढ़ है। इजरायल शहर में नए हमले की योजना बना रहा है। 

समझें पूरा मामला

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी। हमास ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर के लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा हमास के लड़ाकों ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था और अपने साथ गाजा ले गए थे। इसके बाद इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अभियान शुरू किया। हमास के मुताबिक, गाजा में अब तक 60 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में कई बंधकों को रिहा किया है लेकिन कई बंधकों की गाजा में मौत भी हो चुकी है। माना जाता है कि गाजा में अब भी 48 बंधक हैं, जिनमें से लगभग 20 के जिंदा होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- दोहा में हमास पर इजरायली हमले के बाद भड़का है कतर, बुलाई इस्लामी देशों की बड़ी बैठक

गाजा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी को हमास ने बना लिया था आतंक का नया अड्डा, इजरायली हमले में हुई तबाह; 12 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश