येरुशलम: हमास के आतंकियों ने गाजा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी को आतंक का नया अड्डा बना लिया था। इजरायली सेना ने एक खुफिया जानकारी के बाद इस यूनिवर्सिटी को एक घातक हवाई हमले में उड़ा दिया है। इस दौरान 12 फिलिस्तीनियों की मौत भी हो गई है।
रूबियो के दौरे से पहले किया हमला
इजरायल ने गाजा पर यह हमला तब किया, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजरायल के दौरे पर हैं। इसी बीच इजरायली सेना उत्तरी गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में गाजा में एक और ऊंची इमारत ध्वस्त हो गई। इस दौरान कम से कम 12 फिलस्तीनी मारे गए। बताया जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर हुआ है। रूबियो ने यात्रा से पहले कहा कि वह इजरायली अधिकारियों से इस बारे में जवाब मांगेंगे। वह रविवार से इजरायल के दौरे पर पहुंच गए।
क्या है नेतन्याहू और ट्रंप का प्लान
गाजा को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीक्रेट प्लान के बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो का इजरायल दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब हाल ही में आईडीएफ ने कतर की राजधानी दोहा पर हमला किया था। ट्रंप ने कहा था कि इजरायल ने हमले को लेकर अमेरिका को पहले से सूचित नहीं किया।
यह भी बढ़ें
रूस की प्रमुख तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने कर दिया बड़ा ड्रोन हमला, आसमान में उठ रहीं भीषण आग की लपटें