Israel Hamas War में अब तक 55 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत, तबाह हुआ गाजा
Israel Hamas War में अब तक 55 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत, तबाह हुआ गाजा
Edited By : Amit Mishra
Published : Jun 11, 2025 07:17 pm IST,
Updated : Jun 11, 2025 07:17 pm IST
गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायली सेना के हमलों में मृतकों संख्या बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है।
Image Source : APइजरायल हमास जंग में तबाह हुआ गाजा
दीर अल-बलाह: इजरायल और हमास के बीच पिछले 20 महीनों से जारी संघर्ष में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने हालांकि नागरिकों और लड़ाकों की अलग-अलग संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।
क्यों शुरू हुई थी जंग
बता दें कि, हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद जंग शुरू हुई थी। हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 बेकसूर आम लोगों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने पलटवार शुरू किया है जो आज भी जारी है। (एपी)