A
Hindi News विदेश एशिया इजरायल-ईरान ने एक दूसरे पर जमकर दागी मिसाइलें, 10 वीडियो में देखें तबाही का मंजर

इजरायल-ईरान ने एक दूसरे पर जमकर दागी मिसाइलें, 10 वीडियो में देखें तबाही का मंजर

इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलें दागी हैं। इस दौरान दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है। कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें इसे देखा जा सकता है।

Israel Attack on Iran- India TV Hindi Image Source : PTI ईरान में इजरायल का हमला

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद दोनों तरफ से जमकर मिसाइलें दागी जा रही हैं। ईरान ने इजरायल के अलावा अन्य पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, इजरायल और अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। दोनों देशों पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तबाही का मंजर देखा जा सकता है।

ईरान ने सऊदी अरब, बहरीन और कतर समेत अपने कई पड़ोसी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इन हमलों के वीडियो भी ईरान की तरफ से जारी किए गए हैं। हालांकि, इन देशों का दावा है कि ईरान की अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया और इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

रूस ने इजरायली हमलों की निंदा की

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइल हमलों की निंदा की। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक संप्रभु एवं स्वतंत्र सदस्य देश के खिलाफ पूर्व नियोजित और अकारण की गई सशस्त्र आक्रामकता गलत है। रूस ने सैन्य अभियान को तत्काल रोकने और कूटनीति की ओर लौटने की मांग की। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। 

न्यूक्लियर केंद्रों पर बमबारी गलत

रूस ने कहा कि हमलों से क्षेत्र में मानवीय, आर्थिक और न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा है तथा अमेरिका और इजराइल पश्चिम एशिया को काबू न किए जा सकने वाले टकराव की ओर धकेलना चाहते हैं। रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सुरक्षा उपायों के तहत आने वाले परमाणु संयंत्रों पर बमबारी को अस्वीकार्य बताया और कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। इसने तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया।

10 वीडियो में देखें तबाही का मंजर

(ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका-इजरायल का हमला)

(इजरायल पर ईरान का हमला)

(बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला)

(अबूधाबी में ईरान का हमला)

(ईरान पर इजरायल का हमला)

(ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल का हमला)

(इजरायल के हाइफा शहर में ईरान का हमला)

(ईरान में अमेरिका-इजरायल का हमला)

(बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का हमला)

(ईरान की मिसाइल फैक्ट्री पर मिसाइल हमला)

यह भी पढ़ें-

ईरान पर हमले के बीच सामने आए मुल्क के पूर्व युवराज, कहा- 'जिस मदद का वादा था वह अब आ गई है'

ईरान के मीनाब शहर में स्कूल पर हमला, 40 छात्राओं के मारे जाने का दावा, 60 लोगों के घायल होने की आशंका

 

 

Latest World News