A
Hindi News विदेश एशिया इजरायल 30 दिसंबर को करने जा रहा है बड़ा काम, सेना की बढ़ेगी ताकत; कांप उठेंगे दुश्मन

इजरायल 30 दिसंबर को करने जा रहा है बड़ा काम, सेना की बढ़ेगी ताकत; कांप उठेंगे दुश्मन

इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम का लोहा दुनिया मानती है। अब इजरायल एक ऐसा हथियार तैनात करने जा रहा है जो दुश्मनों के मंसूबों को पलक झपकते ही हवा में उड़ा देगा। चलिए इस हथियार के बारे में जानते हैं।

Israel Laser Missile Defense System- India TV Hindi Image Source : AP Israel Laser Missile Defense System

तेल अवीव: इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा दुनिया भर में होती है। हाल के दिनों में इसकी ताकत पूरी दुनिया ने देखी भी है। लेकिन, अब इजरायल कुछ ऐसा करने जा रहा है जिससे उसकी सुरक्षा ढाल और भी अधिक मजबूत हो जाएगी। इजरायली रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की घोषणा की है कि 30 दिसंबर का दिन उनके देश के लिए बेहद खास रहने वाला है। अधिकारी के मुताबिक इजरायली सेना को लेजरयुक्त एयर डिफेंस सिस्टम 'आयरन बीम' से लैस किया जाएगा जिससे देश की हवाई सुरक्षा में और अधिक इजाफा होगा। 

इजरायली अधिकारी ने क्या कहा?

इजरायली रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास निदेशालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डेनियल गोल्ड ने कहा, ‘‘विकास कार्य का काम पूरा हो चुका है और परीक्षणों ने इस सिस्टम की क्षमताओं को प्रमाणित किया है। इसलिए, हम 30 दिसंबर 2025 को इसे इजरायली रक्षा बल (IDF) को देने के लिए तैयार हैं।” इजरायली अधिकारी ने इस बात की ओर भी ध्यान इंगित किया कि भविष्य की प्रणालियों पर भी काम जारी है और उन्हें भी एडवांस बनाया जा रहा है।

लेजरयुक्त 'आयरन बीम' के बारे में जानें

बता दें कि, लेजरयुक्त 'आयरन बीम' ऐसा हथियार है जिसे खासतौर पर हवाई सुरक्षा के लिहाज से विकसित किया गया है। यह ऐसी वायु रक्षा प्रणाली है जो रॉकेट, मोर्टार और ड्रोन सहित कई तरह के हवाई खतरों का मुकाबला करने में सक्षम है। इजरायली अधिकारी का कहना है कि आयरन बीम लेजर प्रणाली से जंग के मैदान में बड़े बदलाव आ सकते हैं। इजरायल ने इस खास सिस्टम को एक दशक से भी अधिक समय में विकसित किया है जो अब तैनाती के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Image Source : apIsrael Laser Missile Defense System

इजरायली अधिकारी ने बताया भविष्य का प्लान

इजरायली रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने यह भी बताया कि भविष्य को लेकर उनके देश का प्लान क्या होगा। अधिकारी ने कहा ‘‘हम भविष्य में अंतरिक्ष, अटैक और डिफेंस दोनों तरह के संघर्षों को ध्यान में रखते हुए अगली पीढ़ी की तकनीकी पर काम कर रहे हैं। इस तकनीक के बारे में समय आने पर बताया जाएगा, हम इसे सफलता के साथ क्रियान्वित करेंगे।’’ 

इजरायल ने खतरों को रोका

इजरायली अधिकारी ने हाल में हुए संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जंग के दौरान उनके देश के हथियारों ने बाहर से आने वाले तमाम खतरों को समय पर ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल भविष्य के लिए भी तैयार है और किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए कार्य निरंतर जारी हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच नए दौर की वार्ता भी रही बेनतीजा, अब क्या होगा?

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका की शांति योजना पर जेलेंस्की ने दिया बयान, कही बड़ी बात

Latest World News