1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका की शांति योजना पर जेलेंस्की ने दिया बयान, कही बड़ी बात

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका की शांति योजना पर जेलेंस्की ने दिया बयान, कही बड़ी बात

 Published : Dec 02, 2025 11:36 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 11:36 am IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ जंग को लेकर शांति योजना पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं कि वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शांति योजना को लेकर क्या कहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की- India TV Hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की Image Source : AP

पेरिस: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। जंग के बीच शांति के प्रयास भी जारी हैं जिसमें अमेरिका सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है। अमेरिका की ओर से किए जा रहे शांति प्रयासों के लेकर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि शांति योजना के मसौदे में हो रहे बदलावों के बाद अब यह बेहतर लग रही है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जंग को समाप्त करने पर चर्चा हुई। मैक्रों के साथ हुई अहम चर्चा के बाद जेलेंस्की ने अमेरिका की शांति योजना को लेकर इस तरह का बयान दिया है। खास बात यह है कि जेलेंस्की की पेरिस यात्रा तब हुई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच जंग खत्म करने को लेकर अहम वार्ता हुई है।

अमेरिका और रूस ने की है बात

जेलेंस्की की ओर से शांति योजना को लेकर दिए गए बयान के बीच रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से मिलेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शांति योजना का मसौदा अमेरिका और रूस ने आपस में बातचीत करने के बाद तैयार की है।

Russia Ukraine War
Image Source : APRussia Ukraine War

रूस के दावे को जेलेंस्की ने नकारा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस ने दोनेत्स्क क्षेत्र के प्रमुख शहर पोक्रोव्स्क पर कब्जा करने का दावा किया है। रूस के इस दावे को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नकार दिया है। जेलेंस्की ने कहा है कि दोनेत्स्क क्षेत्र में लड़ाई अब भी जारी है और रूस के दावे गलत हैं। 

क्या है जमीनी हकीकत?

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भले की शांति की वार्ता चल रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि दोनों ओर से एक दूसरे पर घातक हमले जारी है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने उसके तेल ढांचे को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं। रूस ने यह भी कहा है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 30 से अधिक ड्रोन भी मार गिराए। वहीं, रूस की ओर से किए गए घातक मिसाइल हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने अब तक हजारों की संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Pakistan Protest: 'चलो अडियाला', इमरान खान समर्थकों का बड़ा काफिला रवाना, हिंसक विरोध प्रदर्शन की आशंका, प्रतिबंध लागू

'मुसलमानों को नहीं मिलेगी शव दफनाने की जगह, अपने मूल देश ले जाएं', जापान की सरकार ने क्यों किया ये फैसला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश