A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की बिगड़ी तबीयत, सामने आई चौंकाने वाली बात

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की बिगड़ी तबीयत, सामने आई चौंकाने वाली बात

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत फिर बिगड़ गई है। नेतन्याहू के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि खराब खाने की वजह से उनकी आंतों में सूजन आ गई है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ गई है। आंतों में सूजन आने के बाद नेतन्याहू घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि खराब खाने की वजह से उनकी आंतों में सूजन आ गई है। नेतन्याहू ने डॉक्टरों का ने बताया कि पीएम की जांच की गई है और डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। फिलहाल, उनकी हालत बेहतर है। डॉक्टरों की सलाह के बाद नेतन्याहू अगले कुछ दिनों तक घर पर आराम करेंगे और यहीं से सरकारी कामकाज भी करेंगे।

पहले भी हो चुकी हैं स्वास्थ्य समस्याएं

बेंजामिन नेतन्याहू की उम्र 75 साल है और इन्हें पहले भी कई बार स्वास्थ्य समस्याएं हो चुकी हैं। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि नेतन्याहू देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें खराब खाना कैसे परोसा जा सकता है। वैसे इससे पहली उनकी प्रोस्टेट सर्जरी की भी गई थी। नेतन्याहू के बीमार होने पर न्याय मंत्री यारिव लेविन ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। साल 2023 में डॉक्टरों ने हार्ट की समस्या को दूर करने के लिए उनकी सर्जरी भी की थी।

रिपोर्ट में बताया गया था स्वस्थ

जनवरी 2023 में जारी नेतन्याहू की सबसे हालिया सार्वजनिक चिकित्सा रिपोर्ट में उन्हें "पूरी तरह स्वस्थ" बताया गया था। इस दौरान उनका पेसमेकर ठीक से काम कर रहा था। हालांकि, यह दस्तावेज कोई आधिकारिक सरकारी स्वास्थ्य रिपोर्ट नहीं थी, बल्कि उनकी निजी चिकित्सा टीम ने इसे जारी किया था।

हमास पर जारी है इजरायल का अटैक

भले ही पीएम नेतन्याहू की तबीयत ठीक ना हो लेकिन इजरायली सेना हमास के आतंकियों पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच इजरायली रक्षा बलों ने कहा है कि उन्होंने हमास के बड़े कमांडर बशर थाबेत को मार गिराया है। थाबेत हमास के हथियार निर्माण उपकरणों में अनुसंधान एवं विकास के लिए जिम्मेदार था। इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने आतंकवादी ढांचे, आतंकवादियों और सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:

जापान में बड़ी सियासी हलचल, पीएम इशिबा को लगा झटका; दोनों सदनों में खोया बहुमत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को FBI ने किया गिरफ्तार? ट्रंप ने पोस्ट किया AI वीडियो

Latest World News