A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने दोहा में हमास के नेतृत्व को बनाया निशाना, किया भीषण हमला; भड़का कतर

इजरायल ने दोहा में हमास के नेतृत्व को बनाया निशाना, किया भीषण हमला; भड़का कतर

कतर की राजधानी दोहा में इजरायल ने हमला करते हुए हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया है। कतर ने इजरायल के इस कदम की निंदा की है।

Doha Explosion (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP Doha Explosion (Representational Image)

Qatar Doha Explosion: कतर की राजधानी दोहा में भीषण धमाका हुआ है। धमाके ऐसे वक्त हुआ है जब इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने हमास के नेतृत्व को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। यह घोषणा तब हुई जब कतर की राजधानी दोहा में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। अल जजीरा ने विस्फोटों की पुष्टि की है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि विस्फोट का कारण क्या था। 

इजरायल पर भड़का कतर

एक इजरायली अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि उसने कतर की राजधानी दोहा में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया है। अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर यह बात कही क्योंकि उन्हें सार्वजनिक बयान से आगे कुछ भी कहने का अधिकार नहीं था। कतर ने अपनी राजधानी दोहा में हमास के राजनीतिक मुख्यालय पर हुए "कायराना इजरायली हमले" की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इसे "सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन" बताया है।

कतर में है हमास का निर्वासित नेतृत्व

हमास का निर्वासित नेतृत्व लंबे समय से कतर में स्थित है। इसी नेतृत्व ने गाजा पट्टी में हालिया युद्ध और उससे पहले भी, कई वर्षों तक हमास और इजरायल के बीच वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। दोहा में हमास के शीर्ष नेतृत्व पर हमला गाजा में युद्ध विराम और हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधकों की रिहाई पर बातचीत को और जटिल बना सकता है।

यह भी पढ़ें:

Nepal Protest: नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच आसमान से होने लगी पैसों की बारिश, देखें VIDEO

Nepal Protest: नेपाल में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में लगाई आग; देखें VIDEO

Latest World News