A
Hindi News विदेश एशिया Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, "होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा"

Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, "होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा"

Israel US Iran War:ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का पहला संदेश जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि अपने पिता की मौत का बदला लूंगा। साथ ही कहा कि स्टेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा।

मुजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर। - India TV Hindi Image Source : AP मुजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर।

Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अपना पहला संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि "शहीदों की मौत का बदला लेंगे"। खामेनेई ने बच्चों की मौत का भी बदला लेने की बात कही है। मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि किसी की भी शहादत को भुलाया नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि स्टेट ऑफ होर्मुज को बंद रहेगा। इससे साफ है कि दुनिया के वैश्विक तेल बाजार में तेल का संकट जारी रहेगा। पिछले 15 दिनों में मिडिल-ईस्ट की इस जंग ने पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों को आसमान में पहुंचा दिया है। तेल और गैस संकट से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में मुज्तबा के इस ऐलान ने दुनिया को और अधिक चिंता में डाल दिया है।

"हम अमेरिकी बेस पर हमले करते रहेंगे"

मुज्तबा ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के सभी आर्मी बेस खाली होने चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम हमले करते रहेंगे। मुज्तबा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं, जो नए सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि मुज्तबा खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जाए। ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद मुज्तबा की ओर से यह पहला संदेश जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी यह युद्ध थमने वाला नहीं है। 

खामेनेई की मौत का बदला पूरा नहीं होने तक जारी रहेगा युद्ध

मुज्तबा ने अपने पहले संदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पिता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेंगे। मुज्तबा के इस ऐलान से साफ है कि खामेनेई की मौत का बदला पूरा नहीं होने तक यह युद्ध जारी रहेगा और मिडिल-ईस्ट इस अनचाही जंग की आग में झुलसता रहेगा। खामेनेई की मौत के बाद से ईरान ने मिडिल-ईस्ट के उन सभी प्रमुख देशों पर हमला जारी रखा है, जो अमेरिका और इजरायल के सहयोगी हैं और जहां पर अमेरिका ने अपना सैन्य बेस बनाया हुआ था। 

मुज्तबा ने अपने भाषण में और क्या कहा?

"मैं, आपका सेवक सैयद मुज्तबा हुसैनी खामेनेई, विशेषज्ञों की सभा के मतदान के परिणाम के बारे में उसी समय इस्लामिक गणराज्य के टेलीविजन के माध्यम से जान पाया, जिस समय आप जान पाए। मेरे लिए महान खुमैनी और शहीद खामेनेई, इन दो महान नेताओं की गद्दी पर झुकना कठिन है। हाल की घटनाओं में महान ईरानी राष्ट्र की दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता, उसकी दृढ़ता, साहस और दृढ़ता ने मित्रों को उसका प्रशंसक बना दिया और शत्रु को चकित कर दिया। यह आप ही थे, जिन्होंने देश का नेतृत्व किया और उसकी सत्ता को सुनिश्चित किया। यदि वह महान वरदान (आयतुल्ला ख़मनेई ) हमसे छीन लिया गया, तो इसके विपरीत, ईरानी राष्ट्र की भवन-समान उपस्थिति एक बार फिर इस व्यवस्था को प्रदान की गई। प्रिय साथियों! जनता की इच्छा है कि प्रभावी और रक्षा के लिए जो भी कदम हैं उठाए जाए.. हम वही कर रहे हैं...साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने के उपाय का प्रयोग निश्चित रूप से जारी रखा जाएगा।"

गुप्त स्थान से जारी किया संदेश

ईरान के नये सुप्रीम लीडर मु्ज्तबा खामेनेई ने सार्वजनिक रूप से उपस्थिति नहीं दी। इसके बजाय, उनका संदेश ईरानी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का लीवर जारी रखना चाहिए। दुश्मन के उन क्षेत्रों में अन्य मोर्चे खोलने के संबंध में भी अध्ययन किए गए हैं जहां दुश्मन का अनुभव कम है और वह अत्यधिक कमजोर है; यदि युद्ध की स्थिति जारी रही और उचित समझा गया तो इन्हें सक्रिय किया जा सकता है।

मुज्तबा खामेनेई के 5 बड़े संदेश

  1. पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेंगे।
  2. स्टेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा।
  3. मिडिल-ईस्ट से अमेरिका के सारे सैन्य बेस तत्काल खाली होने चाहिए।
  4. मिडिल-ईस्ट पर हमले जारी रहेंगे
  5. बच्चों और सभी शहीदों की मौत का बदला लिया जाएगा।

Latest World News