A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने घातक हमले की दी धमकी, 4000 किमी रेंज की मिसाइलों को लेकर इजरायल की उड़ी नींद; पूरी दुनिया को किया आगाह

ईरान ने घातक हमले की दी धमकी, 4000 किमी रेंज की मिसाइलों को लेकर इजरायल की उड़ी नींद; पूरी दुनिया को किया आगाह

एक तरफ ईरान ने 4000 किमी रेंज की मिसाइलें दागने के बाद अपनी ताकत दिखाई है तो वहीं दूसरी तरफ अब इससे इजरायल और अमेरिका की नींद उड़ी हुई है। अब ईरान ने घातक हमले की चेतावनी भी दे डाली है।

ईरान ने और अधिक घातक हमले की दी चेतावनी। - India TV Hindi
Image Source : AP/FILE ईरान ने और अधिक घातक हमले की दी चेतावनी।

ईरानी सैन्य कमांडर सैयद मजीद मुसावी ने एक्स पर एक पोस्ट में ईरान की ताकत दिखाने का ऐलान किया है। मुसावी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इसी क्षण से, मैं अधिकृत क्षेत्रों के आकाश में ईरानी मिसाइल वर्चस्व की घोषणा करता हूं। आगामी हमलों में अपनाई जाने वाली नई रणनीति और प्रक्षेपण प्रणालियां अमेरिकी-जायोनी कमांडरों को अचंभित कर देंगी। आज रात, अधिकृत क्षेत्रों के दक्षिणी भाग का आकाश कई घंटों तक जगमगाता रहेगा।" बता दें कि इससे पहले शनिवार को ईरान ने 4000 किलोमीटर तक हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें डिएगो गार्सिया की तरफ दागी थीं, जिसके बाद से इजरायल और अमेरिका की नींद उड़ी हुई है। 

ईरान ने अराद शहर पर किया हमला

ईरान ने इजरायल के मेन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास 2 इलाकों पर हमला किया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह हमला साउथ इजरायली शहर अराद के पास हुआ, जो प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास स्थित है। हमले के बाद इजरायल की रेस्क्यू सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस अटैक में कई इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। रेस्क्यू वर्कर्स का कहना है कि इजरायल की अराद सिटी में हुए मिसाइल अटैक में करीब 70 लोग घायल हो गए हैं और कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अराद के मेयर का कहना है कि मिसाइल हमले के बाद 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ईरान ने इजरायल के दिमोना में भी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जहां शिमोन पेरेस नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र का स्थल है। इस हमले के परिणामस्वरूप एक इमारत ढह गई, जिसमें 10 वर्षीय बच्चे और 40 वर्षीय महिला सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

IDF ने पूरी दुनिया को किया आगाह

इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "ईरानी आतंकवादी शासन ने ऑपरेशन रोरिंग लायन की शुरुआत के बाद पहली बार लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण किया। जून 2025 में ऑपरेशन राइजिंग लायन के दौरान, आईडीएफ ने खुलासा किया कि ईरानी शासन 4,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइलें विकसित करने का इरादा रखता है, जो यूरोप, एशिया और अफ्रीका के दर्जनों देशों के लिए खतरा पैदा करती हैं। ईरानी शासन ने इसका खंडन किया। हम हमेशा से यही कहते आए हैं कि ऐसी मिसाइलों के साथ जो लंदन, पेरिस या बर्लिन तक मार कर सकती हैं अब ईरानी आतंकवादी शासन वैश्विक खतरा है। ईरानी आतंकवादी शासन ने क्षेत्र के 12 देशों पर हमले किए हैं और एक ऐसी क्षमता विकसित कर रहा है जो कहीं अधिक व्यापक खतरा पैदा करती है।

नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन

वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हमारे भविष्य के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में आज की शाम बेहद कठिन है। अभी कुछ देर पहले ही मैंने अराद के मेयर यायर मायान से बात की और उनसे सभी इजरायली नागरिकों की ओर से घायलों की शांति के लिए हमारी प्रार्थना व्यक्त करने का अनुरोध किया। मैंने अपने कार्यालय के महानिदेशक को सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं इस समय मैदान में कार्यरत आपातकालीन और बचाव बलों को और मजबूत कर रहा हूं और सभी से गृह मोर्चा कमान के निर्देशों का पालन करने का आह्वान करता हूं। हम सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर प्रहार जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।"

यह भी पढ़ें-

Israel-Iran War: ट्रंप से उनके ही सांसद पूछ रहे सवाल, ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर खत्म होगा, दो जवाब

Latest World News