A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, इजरायल ने किया दावा; एक दिन पहले ही संभाला था पदभार

ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, इजरायल ने किया दावा; एक दिन पहले ही संभाला था पदभार

ईरान के रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के नए रक्षा मंत्री को मार गिराया है, जिन्होंने एक दिन पहले ही पदभार संभाला था।

सैयद माजिद अब अल-रेज़ा।- India TV Hindi
Image Source : X सैयद माजिद अब अल-रेज़ा।

इस वक्त की बड़ी खबर ईरान से सामने आ रही है। यहां ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान ने नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा मारे गए हैं। यहां बता दें कि एक दिन पहले ही सैयद माजिद अब अल-रेज़ा ने नए रक्षा मंत्री का पदभार संभाला था। इससे पहले रविवार को एक स्ट्राइक में पुराने रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह भी मारे गए थे। 

रविवार को मारे गए थे पुराने रक्षा मंत्री

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को बताया कि देश की रक्षा परिषद की बैठक को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री मारे गए। हमले के दौरान बैठक में शामिल जनरल अब्दोल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह की मौत हो गई। इससे पहले ईरान ने रविवार सुबह अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी की मौत की घोषणा की थी।

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से किया हमला

दरअसल, शनिवार को मिडिल-ईस्ट में स्थिति तब गंभीर हो गई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का कार्यालय भी शामिल था। रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी एक हमले में मौत हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम जारी रखे हुए है और अमेरिका पर हमला करने वाली मिसाइलें विकसित करने में लगा हुआ है। एक वीडियो संदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी जनता से खामेनेई शासन के खिलाफ खड़े होने और अपनी खुद की सरकार बनाने की अपील की।

ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत

इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी ने मंगलवार को दी। उसने 'एक्स' पर एक संदेश जारी कर मृतक संख्या के बारे में बताया। शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक होगा, तब तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें-

मिडिल-ईस्ट में तनाव से फिलहाल महंगा नहीं होगा पेट्रोल-डीजल, जानें देश के पास रिजर्व में कितना कच्चा तेल उपलब्ध

Latest World News