A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हमास ने कर दिया धोखा, लौटाए गए 4 शवों में से एक बॉडी इजरायली बंधक की नहीं

हमास ने कर दिया धोखा, लौटाए गए 4 शवों में से एक बॉडी इजरायली बंधक की नहीं

हमास ने इजरायल के साथ धोखा किया है। इजरायल की सेना ने हमास की करतूत का खुलासा किया है। इजरायली सेना ने कहा है कि हमास ने जिन 4 बंधकों के शव सौंपे हैं उनमें से एक इजरायली बंधक की बॉडी नहीं है।

Hamas Fighter And Cross Vehicle- India TV Hindi
Image Source : AP Hamas Fighter And Cross Vehicle

Israel Hamas Ceasefire: गाजा पीसा प्लान के तहत हमास ने इजरायल को 4 मृत बंधकों के शव लौटाए थे। हमास ने इस दौरान इजरायल के साथ धोखा किया था जिसका अब खुलासा हो गया है। हमास ने मृत बंधकों के जो शव लौटाए थे उनमें से एक शव इजरायली बंधक का नहीं है। इजरायली बंधक बताकर जो शव भेजा गया है वो गाजा के किसी शख्स का है। हमास की इस हरकत के बाद इजरायल के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं।

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना ने कहा है कि मंगलवार को हमास की ओर से सौंपे गए 4 शवों में से एक बंधक का नहीं है। इजरायली सेना के इस बयान के बाद सीजफायर को लेकर हमास की मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

इजरायल ने दी चेतावनी

इजरायली अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हमास युद्धविराम समझौते के तहत किए गए अपने वादों का उल्लंघन कर रहा है और उसे मृत बंधकों के शव तुरंत लौटाने होंगे। एक इजरायली अधिकारी ने कहा, ''हमास ने जो शव लौटाएं, उनमें से एक शव किसी इजरायली बंधक का नहीं है बल्कि गाजा के एक फिलिस्तीनी व्यक्ति का है।''

हमास ने पहले भी की है ऐसी हरकत

यह पहला मौका नहीं है बल्कि हमास पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में हमास ने इजरायल को एक शव सौंपा था। हमास ने दावा किया था कि शव मारी गई बंधक शिरी बीबस का है। जांच में पता चला कि शव गाजा के एक फिलिस्तीनी नागरिक का था। इसके बाद हमास ने बीबस के असली अवशेष इजरायल को सौंपे थे।

हमास कर रहा है समझौते का उल्लंघन

फिलहाल, इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम कायम है लेकिन कई जटिल मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। बंधक रहने के दौरान मारे गए लोगों के शवों की वापसी पर संशय बना हुआ है। इजरायल को अब इंतजार है कि हमास गाजा में मृत समझे जाने वाले 28 बंधकों के शव या उनके अवशेष कब लौटाएगा। बंधक परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले जमीनी स्तर के संगठन, ‘होस्टेज फैमिली फोरम’ ने इसे “हमास की ओर से समझौते का स्पष्ट उल्लंघन” बताया है।

ट्रंप ने दी हमास को चेतावनी

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि "वो (हमास) हथियार छोड़ेंगे। अगर वो हथियार नहीं छोड़ते हैं तो हम उनके हथियार छुड़वाएंगे और यह जल्दी शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वो हथियार छोड़ेंगे।''

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान और तालिबान में जंग, दोनों तरफ से हुई भयंकर गोलीबारी; दागे गए गोले

ट्रंप ने इस देश के राष्ट्रपति को दी चेतावनी, बोले- 'अमेरिका के अनुरूप नहीं रही राजनीति तो बंद कर दूंगा...'

Latest World News