दीर अल बलाह: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायल की सेना गाजा में लगातार हमले कर रही है। हाल के दिनों में इजरायल ने यहां अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है। हाल ही में गाजा में सात इजरायली सैनिकों को हमास के आतंकियों ने मार डाला था। अपने सैनिकों की मौत के बाद से इजरायल भड़का हुआ है और लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहा है।
'यह भयावह दृश्य था'
इजरायली सेना की ओर से गाजा में किए गए ताजा हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई। एक अस्पताल के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह भयावह दृश्य था। जिस समय यह हमला किया गया, उस समय लोगों की भीड़ फलस्तीनी पुलिस से आटे की बोरी ले रही थी, जिसे राहत सामग्री लूटने वाले गिरोहों से जब्त किया था।
सशस्त्र गिरोह लूट लेते हैं राहत सामग्री
बता दें कि, गाजा में करीब ढाई महीने तक सभी खाद्य सहायता को अवरुद्ध करने के बाद इजरायल ने मई के मध्य से थोड़ी मात्रा में आपूर्ति की अनुमति दी है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से खाद्य पदार्थों का वितरण तो किया जा रहा है लेकिन कई बार सशस्त्र गिरोह इसमें बड़ी बाधा उत्पन्न करते हैं। सशस्त्र गिरोह सहायता सामग्री वाले ट्रकों को लूट लेते है जिससे खाद्य पदार्थों का वितरण बाधित हो जाता है।
Image Source : apगाजा में राहत सामग्री ले जाते लोग
गाजा में दिख रही तबाही
हाल ही में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि इजरायल के 21 महीने से जारी सैन्य अभियान में गाजा में 56 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया था कि घायलों की संख्या एक लाख के पार है। इजरायली सेना के हमलों के बाद गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है और हर तरफ इमारतों का मलबा नजर आ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।
हमास ने किया था हमला
इजरायल ने गाजा में अपना सैन्य अभियान तब शुरू किया था जब हमास के सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल में आतंकी हमला किया था। हमास के आतंकियों ने इजरायल में हमला करते हुए लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था, 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। इस दौरान कई बंधकों क मौत भी हुई है। (एपी)
यह भी पढ़ें:
रूस-यूक्रेन जंग में यूक्रेनी सैनिकों का कारनामा, सुमी क्षेत्र में रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोका
गाजा में अपने सैनिकों की मौत के बाद भड़का इजरायल, लिया बदला; मचा दिया कहर
Latest World News