A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा संघर्ष विराम को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट, जानें अब कितने लोगों को रिहा करेगा हमास

गाजा संघर्ष विराम को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट, जानें अब कितने लोगों को रिहा करेगा हमास

इजरायल के साथ सीजफायर के बाद हमास के आतंकी फिर सुरंगों से निकल आए हैं। इस बीच हमास रिहा किए जाने वाले बंधकों के नामों का ऐलान करेगा, जिसके बाद इजरायल भी इस बारे में एक सूची जारी करेगा।

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल और हमास के बीच सीजफायर

तेल अवीव: गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सभी शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी उनके रिश्तेदारों की रिहाई के लिए दबाव बनाए रखने का आह्वान किया है। इजरायल और हमास के बीच छह सप्ताह का युद्ध विराम छठे दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच, इजरायल के लोग उन चार बंधकों के नामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्हें गाजा में बंधक बनाए गए 90 से अधिक लोगों में से मुक्त किया जाएगा। 

फलस्तीनी कैदियों के बदले होगी बंधकों की रिहाई

हमास ने इस बारे में कोई सटीक सूचना जारी नहीं की है कि कितने बंधक अब भी जीवित हैं। युद्ध विराम समझौते के पहले चरण में, इजरायल द्वारा पकड़े गए सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों के बदले में 33 बंधकों को क्रमिक रूप से मुक्त किए जाने की उम्मीद है। रविवार को युद्ध विराम के पहले दिन, 90 फलस्तीनी कैदियों के बदले में पहले तीन इजरायली बंधकों को रिहा किया गया था।

हमास और इजरायल जारी करेंगे सूची

इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम ने गाजा में 15 महीने से जारी रहे युद्ध को फिलहाल रोक दिया है। गाजा में 47,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। समझौते के अनुसार, शुक्रवार को हमास द्वारा अगले दिन रिहा किए जाने वाले और चार बंधकों के नामों की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद इजरायल भी इस बारे में एक सूची जारी करेगा कि किन फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

क्या बोले बंधक के परिजन

अयेलेत समेरानो, जिनका बेटा योनातन समेराने बंधकों में शामिल है, ने कहा ‘‘मैं यहां से प्रधानमंत्री और वार्ता दल से अपील करता हूं कि सभी को वापस लाने के लिए जो भी जरूरी हो, वह करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि मौजूदा अवधि समाप्त होने से पहले समझौते के दूसरे चरण पर सहमति सुनिश्चित करें। हम अनिश्चितता में नहीं रह सकते। सभी बंधकों को वापस लाना होगा।’’ (एपी)

यह भी पढ़ें:

​एशियाई हाथी और अफ्रीकन हाथी में होता है अंतर, देखें तस्वीरें और जानें रोचक तथ्य

मौसम की मार! 2024 में स्कूल नहीं जा सके 25 करोड़ बच्चे, जानें 2050 में कैसा होगा हाल?

Latest World News