1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी महिलाओं का खांटी भारतीय अंदाज, पहनी राजस्थानी पोशाक, पीएम मोदी के स्वागत में गाया लोकगीत; देखें VIDEO

जापानी महिलाओं का खांटी भारतीय अंदाज, पहनी राजस्थानी पोशाक, पीएम मोदी के स्वागत में गाया लोकगीत; देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिली है। इस दौरान जापानी महिलाओं का अलग ही अंदाज देखने को मिला है।

Japanese Welcomed PM Narendra Modi in Traditional Way- India TV Hindi
Image Source : ANI Japanese Welcomed PM Narendra Modi in Traditional Way

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे। टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। टोक्यो में पीएम मोदी के स्वागत के दौरान भारतीय परंपरा की झलक दिखी। राजस्थानी पोशाक पहने जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत के गाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी का स्वागत, देखें वीडियो

पीएम मोदी के लिए गाया भजन

इस बीच राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली एक जापानी महिला ने कहा, "मैं राजस्थानी मधु नाम से जानी जाती हूं। मैंने उनका स्वागत हिंदी में किया और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां में जवाब दिया और उनके लिए एक भजन गाया।"

पीएम मोदी और PM  इशिबा के बीच होगी अहम चर्चा

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे।’’ अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान करेगी। मोदी 29-30 अगस्त को जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। 

जापान के बाद चीन जाएंगे पीएम मोदी

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनका सात साल बाद चीन दौरा होगा और 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा होगी।

यह भी पढ़ें:

PM Modi Japan Visit LIVE: जापान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ शानदार स्वागत; जानें पल-पल के अपडेट्स

एयर शो रिहर्सल के दौरान निकला अमेरिकी F-16 फाइटर जेट का जनाजा, बना आग का गोला; देखें VIDEO

Latest World News