PM Modi Japan Visit LIVE: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौर पूरा कर चीन के लिए रवाना हो गए। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं और अब ध्यान आर्थिक, निवेश और नई प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान का दौरा संपन्न करने के बाद अब चीन पहुंच गए हैं। यहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा पूरा हो गया है। अब चीन के तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हो चुके हैं। चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ शिखर सम्मेलन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान का दौरा पूरा कर चीन के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है।पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में काफ़ी प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में भी इस गति को जारी रखना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन से सफर किया। इस दौरान हाई स्पीड ट्रेन ने 370 किलोमीटर की दूरी 1.33 घंटे में पूरी कर ली। भारत में भी बुलेट ट्रेन के ट्रैक निर्माण का काम पूरा होने की कगार पर है।
पीएम मोदी ने एक्स पर बताया, "आज सुबह टोक्यो में, जापान के 16 प्रान्तों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। राज्य-प्रान्त सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई। व्यापार, नवाचार, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्र भी लाभकारी हो सकते हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान के सेंडाइ पहुंचने पर लोगों ने ‘मोदी सैन वेलकम’ के नारे लगाए। पीएम मोदी आज जापानी पीएम के साथ लंच करेंगे और इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा करेंगे।
पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री ने भारतीय ड्राइवरों से मुलाकात की। ये ड्राइवर जापान में ट्रेनिंग ले रहे हैं। जापान की ईस्ट रेलवे में इनकी ट्रेनिंग जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल गवर्नर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने टोक्यो में 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की और राज्य-प्रान्त सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस संबंध में, साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई का आग्रह किया। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
जापान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पहलगाम में बेगुनाह लोगों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी जापान की तरफ से कही गई।
पीएम मोदी के जापान दौरे का आज दूसरे दिन है। वह जापानी पीएम के साथ लंच करेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वह चीन के लिए रवाना हो जाएंगे। वह दोपहर 2.15 बजे जापान से चीन के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जपान एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आतंकवाद और साइबर सिक्यूरिटी को लेकर हमारी चिंताएं समान हैं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा से हमारे साझे हित जुड़े हुए हैं। हमने निर्णय किया है कि डिफेंस इंडस्ट्री और इनोवेशन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और सशक्त किया जायेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर्स और रेयर अर्थ मिनरल्स हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगे। हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग हम दोनों की प्राथमिकता है। इस संदर्भ में डिजिटल पार्टनरशइप 2.0 और एआई कोऑपरेशन इनिशिएटिव लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का टैलेंट विनिंग कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कहा कि जहां हम हाई-स्पीड रेल पर काम कर रहे हैं, वहीं नेक्स जनरेशन मोबिलिटी पार्टनरशिप के अंतर्गत पोर्ट्स, एविएशन और शिपबिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से प्रगति करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री इशिबा के साथ आज हमारी चर्चा समृद्ध और उत्पादक रही। आज हमने अपनी स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप में एक नए और सुनहरे अध्याय की मजबूत नींव रखी है। हमने अगले दशक के लिए एक रोडमैप बनाया है। हमारे विजन के केंद्रों में इन्वेस्टमेंट, इन्नोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, तकनीकि, स्वास्थ्य, गतिशीलता, जनता का जनता से एक्सचेंज और राज्य-प्रांत साझेदारी है। हम सस्टेनेबल फ्यूल्स इनिशिएटिव और बैटरी सप्लाई चेन पार्टनरशिप भी शुरू कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में कहा कि हम दोनों एकमत हैं कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, हमारी साझेदारी केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहाकि सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री ईशिबा का उनके आत्मीयता भरे शब्दों और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापान आने वाले समय में भारत में 10 ट्रिलियन तक का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम सस्टेनेबल फ्यूल्स इनिशिएटिव और बैटरी सप्लाई चेन पार्टनरशिप भी शुरू कर रहे हैं। हम इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन इनिशिएटिव लांच कर रहे हैं। इसके तहत, क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक क्षेत्रों में एक व्यापक पहुंच के साथ आगे बढ़ा जायेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हम जापान के साथ डिजिटल पार्टनरशिप 2.0 शुरू कर रहे हैं। आतंकवाद पर भी हमारी चिंताएं समान हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान 5 मिशन के लिए इसरो के साथ जापान की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करते हैं। यह अंतरिक्ष में नये अन्वेषण का आधार बनेगा।
पीएम मोदी ने कहा-हम मिलकर हाई स्पीड रेल पर भी काम कर रहे हैं
सेमीकंडक्टर हमारे एजेंडे में हैः पीएम मोदी
हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों की प्राथमिकता-पीएम मोदी
-पीएम मोदीने कहा कि भारत और जापान के बीच नये स्तर से शुरू हुआ द्विपक्षीय संबंध सुनहरे अध्याय की नींव है।
हमने जापान के साथ मिलकर अगले दशक के लिए रोडमैप बनाया-पीएम मोदी
भारत और जापान ने ग्लोबल पार्टरनशिप के लिए एक नये अध्याय की शुरुआत की-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के अपने पूर्व समकक्षों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार एवं टैरिफ नीति को लेकर नयी दिल्ली और वाशिंगटन के संबंधों में जारी तनाव के बीच जापान की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार सुबह टोक्यो पहुंचे। उन्होंने जापान की प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा से भी मुलाकात की। मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि किशिदा के साथ उनकी “शानदार मुलाकात” हुई। उन्होंने लिखा, “वह (किशिदा) हमेशा से भारत-जापान के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रबल समर्थक रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता की
पीएम मोदी को जापान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। वह 2 दिनों की आधिकारिक जापान यात्रा पर हैं।
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जापान में हार्दिक स्वागत है। विभिन्न क्षेत्रों में जापान-भारत संबंधों को और पुख़्ता करने हेतु आपके साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूँ।"
शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को जापानी दारुमा गुड़िया भेंट की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से की मुलाकात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया है।
भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं- पीएम मोदी
मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। उसमें से बहुत लोग हैं जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है....मुझे खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री इशिबा का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं कि वे इस फॉरम से जुड़े हैं उनके बहुमूल्य वक्तव्यों के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं- PM मोदी
जापान पहुंचे पीएम मोदी 15वें भारत-जापान इकनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे हैं। टोक्यों में उन्होने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान अहम पार्टनर है।
टोक्यों में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, भारत-जापान की हर क्षेत्र में साझेदारी है, दोनों देशों की साझेदारी विश्वास को और बढ़ाती है। भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत में राजनीतिक, आर्थिक स्थिरता है।
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा था कि पीएम की इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। जॉर्ज ने क्वाड (QUAD) का भी जिक्र किया और इसे महत्वपूर्ण मंच बताया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के जापान दौरे पर क्वाड को लेकर भी बातचीत होगी। भारत और जापान के साथ ही अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी क्वाड के सदस्य हैं।
राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली एक जापानी नागरिक ने कहा, "मैं राजस्थानी मधु नाम से जानी जाती हूं। मैंने उनका स्वागत हिंदी में किया और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां में जवाब दिया और उनके लिए एक भजन गाया..."
भारतीय प्रवासी समुदाय के एक महिला सदस्य ने कहा, "मोदी जी आठवीं बार यहां आए हैं और मैं उनसे तीन बार मिल चुकी हूं। मैं उनसे हिरोशिमा में भी मिली था। जब भी वो यहां आते हैं, उनसे मिलने का हमारा उत्साह बढ़ जाता है...उन्होंने प्रवासी समुदाय के सदस्यों को यह दिखाने के लिए एक मंच दिया है कि हम भी राष्ट्रीय विकास में योगदान दे रहे हैं...उन्होंने ना केवल देश को, बल्कि सभी नागरिकों और प्रवासी सदस्यों को गौरवान्वित किया है..."
प्रवासी भारतीयों के एक सदस्य ने कहा, "हम सभी बहुत उत्साहित हैं...जब भी मोदी जी यहां आते हैं, प्रवासी भारतीयों में हमेशा उत्सव का माहौल होता है। मैं यहां 26 साल से रह रहा हूं और मोदी जी यहां 8 बार आ चुके हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत करने वाली एक जापानी नागरिक ने कहा, "...मैं आश्चर्यचकित थी और मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह हमारे साथ तस्वीर खिंचवाएंगे। मैं प्रस्तुति देकर और उनके साथ तस्वीर खिंचवाकर खुश थी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष कथक नृत्य प्रस्तुत करने वाली एक जापानी नागरिक ने कहा, "हमने लाइव संगीत पर एक साथ कथक, भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम और ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया...यह तीसरी बार है जब मैं उनके सामने आई। यह हमारे लिए स्वर्ण पदक की तरह है।"
एक अन्य जापानी नागरिक, जो हिंदी में पारंगत हैं और तबला बजाते हैं, ने कहा, "... मुझे भारत आए 30 साल हो गए हैं। आज उन 30 सालों में सबसे अच्छा दिन है...मैंने पंडित लक्ष्मी महाराज जी से तबला बजाना सीखा...मैं दुनिया के सबसे बड़े नेता के समक्ष प्रस्तुति देकर बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता...हम आज के दिन के लिए 2-3 महीनों से अभ्यास कर रहे थे..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में उनके सामने प्रस्तुति देने वाली एक जापानी नागरिक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रस्तुति देना मेरे लिए बहुत अच्छा अवसर था। मैं बहुत खुश हूं...मैंने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम प्रस्तुत किया। मुझे इसमें 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यह एक व्यक्तिगत नृत्य है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए हमने इसे एक समूह प्रस्तुति बनाया।"
राजस्थानी पोशाक पहने जापानी लोगों ने राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों का अभिवादन करते हुए उनसे बातचीत भी की। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर टोक्यो पहुंचे हैं। इस दौरान जापानी समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ करके पीएम मोदी का स्वागत किया।
जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनका सात साल बाद चीन दौरा होगा और 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के पहले दिन होने वाली वार्ता में जापान द्वारा भारत में अपने निवेश लक्ष्य को दोगुना करने का वादा किए जाने की उम्मीद है। दोनों पक्षों की ओर से रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। पीएम मोदी की जापान यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, "टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।"
प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी की यह 8वीं जापान यात्रा है। मई 2023 में वह आखिरी बार जापान गए थे। उनसे पहले मनमोहन सिंह ने सबसे ज्यादा 3 बार जापान का दौरा किया था।
टोक्यो में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा को लेकर खासे उत्साहित नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। वो जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 2 दिवसीय जापान यात्रा पर हैं।
संपादक की पसंद