Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CAN vs UAE Live Score Updates T20 World Cup 2026: कनाडा ने यूएई को दिया 151 रनों का टारगेट, हर्ष ठाकर ने खेली 50 रनों की पारी

CAN vs UAE Live Score Updates T20 World Cup 2026: कनाडा ने यूएई को दिया 151 रनों का टारगेट, हर्ष ठाकर ने खेली 50 रनों की पारी

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 13, 2026 03:19 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 04:55 pm IST

CAN vs UAE Live Score Updates T20 World Cup 2026: कनाडा की टीम ने यूएई के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर बनाया है।

CAN vs UAE, T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AP कनाडा बनाम यूएई, टी20 वर्ल्ड कप 2026

CAN vs UAE Live Score Updates T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-डी का हिस्सा कनाडा और यूएई की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कनाडा की टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कनाडा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर बनाया है। कनाडा की तरफ से बल्लेबाजी में हर्ष ठाकर का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 41 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने भी 24 रन बनाए। यूएई की तरफ से गेंदबाजी में जुनैद सिद्दकी का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में जहां 35 रन दिए तो वहीं 5 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे, वहीं मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक विकेट हासिल किया। कनाडा की टीम ने इस मैच को लेकर अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं यूएई की टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में कनाडा और यूएई दोनों की नजरें जीत हासिल कर अंकों का खाता खोलने पर होगी।

कनाडा बनाम यूएई मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कनाडा - दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल।

यूएई - आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

यूएई को पहले मुकाबले में मिली थी एकतरफा मात

एशियाई हालात को ध्यान में रखते हुए सभी को उम्मीद थी कि यूएई की टीम से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा, लेकिन उनको अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इसकी सबसे ज्यादा चोट उनके नेट रनरेट पर लगी थी। वहीं दूसरी तरफ कनाडा की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यूएई की टीम अभी ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में जहां चौथे नंबर पर है तो वहीं कनाडा की टीम 5वें नंबर पर।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement