1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026: एक ही दिन में दो टीमों को लगा बड़ा झटका, कप्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2026: एक ही दिन में दो टीमों को लगा बड़ा झटका, कप्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 13, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 01:27 pm IST

आयरलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Paul Stirling- India TV Hindi
पॉल स्टर्लिंग Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लेकिन टूर्नामेंट के बीच में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। 13 फरवरी को दो खिलाड़ी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। वहीं जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी ब्रैंडन टेलर भी चोट की वजह से इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पॉल स्टर्लिंग के लिए आयरलैंड बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

घुटने की चोट की वजह से पॉल स्टर्लिंग हुए बाहर

पॉल स्टर्लिंग घुटने में लगी चोट के कारण अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने बचे हुए मैचों के लिए उनकी जगह सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलि (ICC) की तकनीकी समिति ने इस रिप्लेसमेंट के लिए अपनी मंजूरी भी दे दी है। 12 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान 7वें ओवर में कंगारू सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का कैच लेने के लिए डाइव लगाते हुए स्टर्लिंग के घुटने में चोट लग गई। उनका घुटना सख्त जमीन पर लगा और वे मैदान छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उप-कप्तान लोरकान टकर ने कप्तानी की थी। स्कैन में स्टर्लिंग के लिगामेंट में चोट का पता चला है। ऐसे में वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

टीम के डायरेक्टर ने स्टर्लिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग के स्कैन के बाद लिगामेंट में चोट का पता चला है। इसलिए उन्हें टी-20 विश्व कप के शेष मैचों से बाहर कर दिया गया है। स्टर्लिंग जल्द ही आराम और रिहैब के लिए घर लौटेंगे। इसके बाद वह आगामी सीरीज के लिए फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे। स्टर्लिंग आयरलैंड टीम के कप्तान हैं और ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

ब्रैंडन टेलर भी हुए बाहर

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर की बात करें तो वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जारी T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 13 फरवरी को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टॉस के समय यह बात कही। उनकी जगह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बेन करन को शामिल किया गया है। 40 साल के टेलर को ओमान के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। उस मैच में उन्हें 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में तदिवानाशे मारुमानी विकेटकीपिंग करेंगे। टेलर की जगह ऑलराउंडर टोनी मुनयोंगा को जिम्बाब्वे XI में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

ईशान या हार्दिक नहीं, स्टार गेंदबाज ने तोड़ दी नामीबिया की कमर; कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल