Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ZIM Live Cricket Score Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे की टीम कर रही है बैटिंग, यहां देखें लाइव स्कोर

AUS vs ZIM Live Cricket Score Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे की टीम कर रही है बैटिंग, यहां देखें लाइव स्कोर

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 13, 2026 10:37 am IST, Updated : Feb 13, 2026 10:59 am IST

AUS vs ZIM Live Cricket Score Updates: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला कोलंबो स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।

AUS vs ZIM- India TV Hindi
Image Source : PTI ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे

AUS vs ZIM Live Cricket Score Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां लीग मैच 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में एक बार फिर अपने रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेल रही है।

AUS vs ZIM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जीतने वाली टीम ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। 2 मुकाबले कंगारू टीम ने जीते हैं और 1 मैच में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2018 में खेला गया था। जहां ऑस्ट्रोलिया को 5 विकेट से जीत मिली थी। अब इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement