1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टेक सेक्टर में हड़कंप! Apple के शेयरों में तूफानी गिरावट, एक दिन में $202000000000 मार्केट कैप हो गया साफ

टेक सेक्टर में हड़कंप! Apple के शेयरों में तूफानी गिरावट, एक दिन में $202000000000 मार्केट कैप हो गया साफ

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 13, 2026 12:07 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 12:07 pm IST

दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल Apple को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयरों में एक ही दिन में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे उसका मार्केट कैप लगभग 202 अरब डॉलर (करीब 18,276 अरब रुपये) घट गया।

एप्पल का शेयर प्राइस...- India TV Hindi
एप्पल का शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट Image Source : CANVA

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कंपनी के शेयरों में करीब 5% की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे एक ही दिन में लगभग 202 अरब डॉलर (करीब 18,276 अरब रुपये) की मार्केट वैल्यू साफ हो गई। यह साल 2026 का कंपनी के लिए अब तक का सबसे खराब दिन माना जा रहा है। इस भारी गिरावट ने टेक सेक्टर में हलचल मचा दी है।

डाउ जोन्स मार्केट डेटा के मुताबिक, इस गिरावट के बाद पिछले एक साल में शेयरों में मिली बढ़त लगभग खत्म हो गई है। अप्रैल 2025 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी के इतिहास में यह एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी वैल्यू गिरावट मानी जा रही है। इससे पहले 3 अप्रैल 2025 को टैरिफ से जुड़ी घोषणाओं के बाद कंपनी को 311 अरब डॉलर का झटका लगा था।

Siri की लॉन्चिंग में देरी से बढ़ी चिंता

गिरावट की सबसे बड़ी वजह Siri के नए अपडेट में देरी की खबरें हैं। कंपनी पहले ही इस अपडेट को 2026 तक टाल चुकी थी, और अब दोबारा देरी की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में Siri को मजबूत बनाना एप्पल के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी गूगल के जेमिनी मॉडल पर आधारित अपडेट लाने की तैयारी में है, लेकिन फीचर्स को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा सकता है। हालांकि एप्पल का कहना है कि उसकी तैयारियां ट्रैक पर हैं और नया अपडेट तय समय पर आएगा।

एप्पल न्यूज पर भी रेगुलेटरी नजर

गिरावट की एक और वजह कंपनी के एप्पल न्यूज ऐप पर बढ़ती रेगुलेटरी जांच है। अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन के चेयरमैन एंड्रयू फर्ग्यूसन ने CEO टिम कुक से ऐप के टर्म्स एंड कंडीशंस और कंटेंट क्यूरेशन पॉलिसी की समीक्षा करने को कहा है। इससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

फिर भी बाजार में मजबूत पकड़

हाल ही में आए नतीजों में एप्पल ने अच्छा मुनाफा दर्ज किया था। इतना ही नहीं, कंपनी ने 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए टॉप सेलिंग ब्रांड का दर्जा हासिल किया है। प्रीमियम सेगमेंट में सीमित मॉडल लॉन्च करने के बावजूद एप्पल की मांग मजबूत बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा