Apple MacBook Pro: एप्पल काफी समय से नए MacBook प्रो मॉडल्स पर काम कर रहा है और इसमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ नए अपडेट्स आने की बात लंबे समय से कही जा रही है। पहले की रिपोर्टस में कहा गया था कि इसके लिए फरवरी के आखिरी का समय लॉन्च के लिए निर्धारित हुआ है, लेकिन अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने नई लॉन्च टाइमलाइन के बारे में बताया है। कहा जा रहा है कि MacBook Pro मॉडल्स का डेब्यू macOS 26.3 के रिलीज के साथ होगा। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि एप्पल के आईफोन के लॉन्च के अलावा भी कई और मैक मॉडल्स भी लॉन्च होने वाले हैं और इसी साल मैक लाइनअप में कई तरह के पावरफुल डिवाइस आएंगे। आने वाले महीनों में एप्पल के डिवाइस चाहने वालों के लिए मैक स्टूडियो डेस्कटॉप मॉडल्स भी लाने की चर्चा हैं।
MacBook Pro मॉडल्स के लॉन्च होने का समय कब
मार्क गुरमैन ने अपने पावर ऑन न्यूजलैटर में MacBook प्रो मॉडल्स के M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ लॉन्च करने के बारे में समय सीमा का कुछ उल्लेख किया है । उन्होंने कहा है कि इन प्रोसेसर्स के साथ MacBook प्रो मॉडल्स 2 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह की शुरुआत में ही उपलब्ध हो जाएंगे। गुरमैन ने ये भी कहा कि ये मौजूदा MacBook प्रो मॉडल्स जिनके साथ M4 Pro और M4 Max चिप संलग्न हैं, वो इस समय अमेरिका में कम सप्लाई की दिक्कतों से जूझ रहे हैं और ये साफ तौर पर इस बात का संकेत हैं कि नेक्स्ट जेनरेशन मैकबुक जल्द ही बाजार में आने वाले हैं।
कई अन्य मैक डिवाइस भी पाइपलाइन में हैं
उनके मुताबिक एप्पल कई अन्य मैक डिवाइस भी लाने वाला है जिसमें 14-इंच और 16-इंच के मैकबुक प्रो मॉडल्स के साथ मैकबुक एयर और M5 प्रोसेसर भी शामिल हैं। कंपनी इसके साथ मैक स्टूडियो डेस्कटॉप के जरिए अपने प्रोडक्ट्स रेंज को और डाइवर्सिफाइड करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इसी साल एक स्टूडियो डिस्प्ले और नए मैक मिनी मॉडल्स भी लाने की योजना चल रही है, ऐसी उम्मीदें हैं। इसके अलावा एप्पल अपने आईपैड लाइनअप के लिए भी नए प्रोडक्ट्स लाने पर काम कर रही है और इसके तहत स्टैंडर्ड आईपैड, आईपैड मिनी और आईपैड एयर मॉडल्स को लाने पर पाइपलाइन में काम जारी है।
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy F70e भारत में हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत बिलकुल आपके बजट में