iPhone 18 Pro Price: आईफोन 18 को लेकर जो चर्चा चल रही हैं उसमें खास तौर पर इस बात का जिक्र हो रहा है कि कंपोनेंट्ंस की बढ़ती कीमतों के कारण इस बार इनकी कीमतों में पहले के मॉडल की तुलना में इजाफा देखा जा सकता है। आईफोन 18 और आईफोन 18 प्रो मैक्स को इस साल सितंबर में एप्पल के परंपरागत इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की भी चर्चा है कि ये आईफोन फोल्ड के साथ ही बाजार में उतारे जा सकते हैं। हाल ही में लीक हुई जानकारियों से आईफोन 18 प्रो मॉडल के संभावित स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। अब, एक जाने-माने एनालिस्ट ने कथित तौर पर सजेशन दिया है कि मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की खबरों के बावजूद, एप्पल आईफोन 18 प्रो लाइनअप की मौजूदा कीमत को बरकरार रखेगा। यह दावा TF International Securities के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की पिछली भविष्यवाणी से मिलता-जुलता हुआ लगता है।
एप्पल का आईफोन 18 प्रो शायद आईफोन 17 प्रो के बराबर कीमत पर लॉन्च होगा
MacRumors के देखे गए Haitong International Tech Research के जेफ पु के एक रिसर्च नोट से आईफोन 18 प्रो सीरीज की कीमत को लेकर कुछ हिंट मिलता है। खबरों के मुताबिक एप्पल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रोo मैक्स को आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के जैसे शुरुआती कीमतों पर लॉन्च करने का टार्गेट बना रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म के हालिया सप्लाई चेन रिसर्च से पता चलता है कि ऐप्पल आईफोन 18 प्रो मॉडल की शुरुआती कीमतों को या तो बिना बदलाव के रखने या अपने पहले के मॉडल की तुलना में 'समान लेवल' पर रखने की कोशिशों में कॉस्ट मैनेजमेंट पर फोकस कर रहा है।
अमेरिका और भारत में आईफोन 17 प्रो-आईफोन 17 प्रो मैक्स के रेट
अमेरिका में आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 99,000 रुपये) है, जबकि आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपये) है। भारत में आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के बेस वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। अगर एनालिस्ट का दावा सही साबित होता है, तो आईफोन 18 प्रो मॉडल की कीमत भी लगभग इतनी ही हो सकती है।
ये भी पढ़ें
एयरटेल ने लॉन्च किया नया AI-बेस्ड सुरक्षा फीचर, OTP लीक से होने वाले फ्रॉड से मिलेगी आजादी