1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 3000 रुपये सस्ता मिल रहा Poco का 7900mAh बैटरी वाला लेटेस्ट फोन

3000 रुपये सस्ता मिल रहा Poco का 7900mAh बैटरी वाला लेटेस्ट फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 11, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 06:32 pm IST

Poco M8x 5G को लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। पोको का यह फोन हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसमें 7,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Poco M8x 5G Sale offer- India TV Hindi
पोको एम8 एक्स 5जी पर ऑफर Image Source : POCO

Poco के हाल में लॉन्च हुए 7900mAh बैटरी वाले बजट फ्रेंडली फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। यह फोन Poco M8 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल फोन है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Poco M8 Power को भारतीय बाजार में उतार चुकी है।

3,000 रुपये सस्ता मिलेगा फोन

पोको का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऑफर के बाद यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, लेदर ग्रीन और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Poco M8x लॉन्च प्राइस कूपन डिस्काउंट बैंक ऑफर इफैक्टिव प्राइस
4GB + 128GB 20,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 17,999 रुपये
6GB + 256GB 22,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 19,999 रुपये

Poco M8x 5G के फीचर्स

पोको का यह फोन 6.9 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Poco M8x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7900mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।

Poco M8x 5G के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन 5G, 4G, LTE, WiFi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। साथ ही, इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। पोको के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कंफर्म हुई डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक