1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco ने भारत में लॉन्च किया 7900mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Poco ने भारत में लॉन्च किया 7900mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 21, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 12:37 pm IST

Poco M8 सीरीज में कंपनी ने भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है। पोको का यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Poco M8x 5G- India TV Hindi
पोको एम8 एक्स भारत में लॉन्च Image Source : POCO INDIA

Highlights

  • Poco M8x भारत में बजट प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है।
  • पोको का यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी से लैस है।
  • इसके बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है।

Poco ने भारत में 7900mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च किया है। पोको का यह फोन M8 सीरीज में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Poco M8 Power लॉन्च कर चुकी है, जो 8000mAh की बैटरी के साथ आता है। पोको का नया बजट फ्रेंडली फोन इस सीरीज के अफोर्डेबल डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm का चिपसेट यूज किया है।

Poco M8x की कीमत

Poco का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। चीनी कंपनी का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

  • 4GB RAM + 128GB - 20,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 22,999 रुपये

इसकी पहली सेल 27 अगस्त को दिन के 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, लेदर ग्रीन और ब्लैक में पेश किया गया है। वीगन लेदर वाले वेरिएंट में चारों साइड मैटलिक डिजाइन वाला फ्रेम दिया गया है।

Poco M8x 5G के फीचर्स

पोको का यह फोन 6.9 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Poco M8x 5G
Image Source : POCO INDIAपोको एम8 एक्स 5जी

यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।

Poco M8x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7900mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

Poco M8x 5G के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन 5G, 4G, LTE, WiFi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। साथ ही, इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। पोको के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ने लॉन्च किया चौड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक