1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rudrabhishek Pujan Samagri: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक में क्या-क्या सामग्री लगेगी? नोट कर लें संपूर्ण लिस्ट

Rudrabhishek Pujan Samagri: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक में क्या-क्या सामग्री लगेगी? नोट कर लें संपूर्ण लिस्ट

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Feb 13, 2026 08:35 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 07:07 am IST

वैसे तो रुद्राभिषेक कभी भी कराया जा सकता है लेकिन महाशिवरात्रि पर किया गया रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी साबित होता है। रुद्राभिषेक से ग्रहदोष शांत होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। चलिए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक पूजन में क्या-क्या सामग्री लगेगी।

Rudrabhishek Pujan Samagri- India TV Hindi
रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट Image Source : CANVA

Maha Shivratri 2026 Rudrabhishek Pujan Samagri: महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक कराने का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं इस दिन भगवान शिव धरती के सारे शिवलिंग में विराजमान होते हैं। ऐसे में जो कोई इस दिन पूरी श्रद्धा से और सही विधि के साथ शिवलिंग का अभिषेक करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक कर रुद्राष्टाध्याय का पाठ किया जाता है। इस महत्वपूर्ण पूजा के समय कोई सामग्री छूट न जाए इसलिए यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं रुद्राभिषेक पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।

महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट (Maha Shivratri 2026 Rudrabhishek Pujan Samagri)

  1. रूईबत्ती - 1 पैकेट
  2. घी - 250 ग्राम
  3. कपूर - 50 ग्राम
  4. सिंदूर - 1 पैकेट
  5. लौंग एवं इलायची - 1-1 पैकेट
  6. सुपारी - 11 नग
  7. अबीर - 1 पैकेट
  8. रोली - 50 ग्राम
  9. हल्दी - 50 ग्राम
  10. कलावा (मौली) -  1 पैकेट
  11. गुलाल - 1 पैकेट
  12. लाल चन्दन बुरादा - 50 ग्राम
  13. श्वेत चन्दन - 50 ग्राम
  14. अष्टगंध चन्दन - 50 ग्राम
  15. महाराजा चन्दन - 1 पैकेट
  16. कुमकुम पीला - 1 पैकेट
  17. शहद - 1 शीशी
  18. चावल - 250 ग्राम
  19. पार्वती जी के वस्त्र - 1 साड़ी
  20. शृंगार सामग्री - 1 सेट
  21. इत्र - 1 शीशी
  22. चमेली का तेल - 1 शीशी
  23. गंगाजल बड़ी बोतल - 1 शीशी
  24. गुलाबजल बड़ी - 1 शीशी
  25. केवड़ा जल - 1 शीशी
  26. कमल बीज - 50 ग्राम
  27. सप्तधान्य - 50 ग्राम
  28. काला तिल - 50 ग्राम
  29. जौ - 50 ग्राम
  30. गुर्च - 50 ग्राम
  31. लाल कपडा - 1 मीटर
  32. पीला कपडा सूती - 1 मीटर
  33. श्वेत कपडा - 1 मीटर
  34. पिली सरसो - 1 पैकेट
  35. जनेऊ - 8 पीस
  36. धूपबत्ती - 2 पैकेट
  37. भस्म - 1 पैकेट
  38. शमीपत्र - 1 पैकेट
  39. भांगगोला - 1 पीस
  40. दोना बड़ा साइज - 1 पैकेट
  41. पंचमेवा - श्रद्धानुसार
  42. चीनी - 500 ग्राम
  43. चांदी अथवा सवर्णाभूषण - निष्ठानुसार
  44. भोलेनाथ हेतु वस्त्र - धोती गमछा 
  45. चांदी का सिक्का - श्रद्धानुसार
  46. गन्ने का रस - कम से कम 2 लीटर 
  47. कुम्हार की मिटटी गिली वाली - 5-7 किलो (अगर मिट्टी का शिवलिंग बनाने है तो)
  48. पान के पत्ते बड़े साइज - 11 
  49. फल एवं मिठाई - आवश्यकतानुसार 
  50. गुलाब फूल - आवश्यकतानुसार 
  51. गेंदा के फूल - आवश्यकतानुसार 
  52. चांदनी के फूल - आवश्यकतानुसार 
  53. नवरग के फूल - आवश्यकतानुसार 
  54. मदार के पुष्प - आवश्यकतानुसार 
  55. बड़ी फूलसाइज की परांत - 1 रुद्राभिषेक के लिए
  56. चौकी - 1 जिस पर परांत रखकर शिवलिंग रखेंगे
  57. वस्त्रादि - पंडित के अनुसार 
  58. धूतरा - कम से कम 11 बाकी श्रद्धानुसार
  59. बेलपत्र - कम से कम 108 बाकी श्रद्धानुसार
  60. हरी भांग - 200 ग्राम
  61. रुद्राक्ष माला - 1
  62. फलो का जूस स्नान हेतु - श्रद्धानुसार
  63. दूर्वा - आवश्यकतानुसार 
  64. फूलो की माला - आवश्यकतानुसार 
  65. दूध - 5 से 7 लीटर या आवश्यकतानुसार 
  66. दही - 1 किलो

रुद्राभिषेक की संपूर्ण विधि (Rudrabhishek Ki Sampurn Vidhi)

  • स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • फिर पूजा स्थान पर एक चौकी रखें और उस पर एक परांत में शिवलिंग स्थापित करें।
  • हाथ में जल लेकर संकल्प करें कि आप  श्रद्धा से रुद्राभिषेक करने जा रहे हैं।
  • सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करें।
  • इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाएं। 
  • हर द्रव्य चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय या रुद्र मंत्र का जप अवश्य करें।
  • इसके बाद तिलक, पुष्प और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • फिर शिवलिंग पर चंदन या भस्म से तिलक करें।
  • धतूरा और भांग चढ़ाएं। साथ ही पुष्पमाला अर्पित करें।
  • फिर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें।
  • संभव हो तो रुद्राष्टाध्यायी या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
  • इसके बाद कपूर से भगवान की आरती करें।
  • भगवान शिव को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
  • फिर प्रसाद ग्रहण कर पूजा संपन्न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Maha Shivratri 2026 Puja Samagri List: महाशिवरात्रि पूजन में क्या-क्या सामान की जरूरत पड़ेगी? अभी देख लें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Maha Shivaratri 2026 Date Live Updates: महा शिवरात्रि पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती सबकुछ यहां जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।