1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'अगली बार सीधे मारी जाएगी गोली,' पुर्तगाल में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने सुख जवांधा की दुकान पर की फायरिंग

'अगली बार सीधे मारी जाएगी गोली,' पुर्तगाल में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने सुख जवांधा की दुकान पर की फायरिंग

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 13, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 12:28 pm IST

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया में पोस्ट लिख कर ली है। इस पोस्ट में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने धमकी भी दी है और कहा है कि अगली बार सीधे गोली मारी जाएगी।

 सांकेतिक तस्वीर और घेरे में हरि बॉक्सर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर और घेरे में हरि बॉक्सर Image Source : PIXABAY AND REPORTER INPUT

पुर्तगाल में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने सुख जवांधा की दुकान पर फायरिंग की है। लौरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलेआम धमकी दी गई है। पोस्ट के साथ फायरिंग का वीडियो भी वायरल किया गया है।

फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुर्तगाल के AV Vitor Gallo 5A, Marinha Grande (Portugal) में सुख जवांधा की दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है।

पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को 'हरी बॉक्सर' और 'सुनील मीणा' बताने वाले शख्स ने लिखा कि फायरिंग उन्होंने करवाई है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति भारतीय युवकों से काम करवाकर उनके पैसे रोकता है और पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेल करता है।

 'सुधार' नहीं हुआ तो अगली बार....

पोस्ट में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि अगर 'सुधार' नहीं हुआ तो अगली बार सीधे गोली मारी जाएगी। इतना ही नहीं, विरोधियों और उनके परिवार तक को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें सबकी पूरी जानकारी है और कभी भी उनके दरवाजे पर पहुंच सकते हैं।

एक्सटॉर्शन मनी पर कब्जे का वर्चस्व

इस घटना के बाद भारत के गैंगस्टरों के ग्लोबल गैंगवार की शुरुआत हो चुकी है। ये गैंगवार अलग-अलग गैंगों के बीच एक्सटॉर्शन मनी पर कब्जे के वर्चस्व को लेकर शुरू हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश