A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का तांडव, 23 बच्चों समेत 45 की मौत; 9 अप्रैल तक अलर्ट जारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का तांडव, 23 बच्चों समेत 45 की मौत; 9 अप्रैल तक अलर्ट जारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 25 मार्च से जारी बारिश के कारण 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 105 लोग घायल हुए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 105 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को दी।

मरने वालों में 23 बच्चे

पीडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से जारी लगातार बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों में 23 बच्चे, 17 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 44 बच्चे हैं। भारी बारिश के चलते कई जिलों में मकानों की छतें और दीवारें गिर गईं, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ।

382 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट के मुताबिक, 442 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 382 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और 60 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। ये घर दो दर्जन से अधिक जिलों में स्थित हैं। पीडीएमए की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं और पीडीएमए, रेस्क्यू 1122, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं।

9 अप्रैल तक फिर से बारिश का अलर्ट

पीडीएमए के महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि 9 अप्रैल तक प्रांत के कई हिस्सों में फिर से बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके मद्देनजर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें-

Iran US War: ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा-"तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज खोल दो, वरना नर्क में पहुंचा देंगे"

पूर्व IAEA चीफ अल-बरदेई ने खाड़ी देशों और UN से की ट्रंप के खिलाफ बड़ी अपील, कहा-"इस पागल को कैसे भी रोको"

Latest World News